
Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 17 से 23 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा?
Numerology Weekly Horoscope 17-23 November 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।
Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपका 17 से 23 नवंबर तक का समय शुभ रहेगा या जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए मूलांक के अनुसार, जानते हैं आपका ये सप्ताह कैसा रहेगा-
1-9 मूलांक के लिए 17 से 23 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा?
मूलांक-1: 17 से 23 नवंबर तक के समय में अपनी पहचान बनाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी। समझदारी भरा निवेश आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा इस सप्ताह वापस मिल सकता है। हरी सब्जियों का सेवन करें। आर्थिक तौर पर अपनी सिचूऐशन पर नजर रखें।
मूलांक-2: 17 से 23 नवंबर तक के समय में अपने कॉम्प्टीशन से आगे रहने के लिए प्लान बनाएं। काम के मामले में आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सफल रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। फिट रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाएं।
मूलांक-3: 17 से 23 नवंबर तक के समय में आपका मूड रोमांटिक रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है। इसलिए रोमांचक समय के लिए तैयार हो जाइए। इस सप्ताह आपको कोई जरूरी कार्यभार सौंपा जा सकता है। जो जातक बीमार हैं, उन्हें सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
मूलांक-4: 17 से 23 नवंबर तक के समय में कोई करीबी दोस्त आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको धन की कमी नहीं रहेगी। रोमांटिक मामले में सितारे आपका सपोर्ट करेंगे। इसलिए इस सप्ताह का पूरा लाभ उठाएं। करियर में आप सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।
मूलांक-5: 17 से 23 नवंबर तक के समय में कुछ सिंगल जातकों का नया क्रश बन सकता है। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए संपत्ति का सौदा लाभदायक साबित होगा। करियर में कुछ लोगों के टास्क में फेरबदल हो सकती है।
मूलांक-6: 17 से 23 नवंबर तक के समय में करियर में कुछ अच्छे अवसर जल्द ही मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पास्ट के मुद्दे पर बातचीत करते वक्त सावधान रहें। किसी अजनबी से दोस्ती संभव है। फिटनेस पर ध्यान दें। आपकी लव लाइफ रोमांचक नजर आ रही है।
मूलांक-7: 17 से 23 नवंबर तक के समय में कुछ जातकों का रोमांटिक अफेयर विवाह में बदल सकता है, जिससे काफी उत्साह का माहौल रहेगा। आपको अपने बॉस के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है।
मूलांक-8: 17 से 23 नवंबर तक के समय में समय पर काम खत्म करने के लिए आपको काम की स्पीड बढ़ानी पड़ सकती है। संपत्ति खरीदने से पहले सभी नियमों और शर्तों को जानना जरूरी है।कुछ लोगों के लिए ये सप्ताह आनंददायक साबित हो सकता है।
मूलांक-9: 17 से 23 नवंबर तक के समय में करियर की पॉलिटिक्स आपको अपना ध्यान केंद्रित करने पर मजबूर कर सकती है। ऑफिस में आप धैर्य और दृढ़ता से किसी मुश्किल स्थिति को संभालने में सक्षम रहेंगे। आप अपने किसी पसंदीदा व्यक्ति के साथ यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





