
Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 15 से 21 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?
Numerology Weekly Horoscope 15-21 December 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।
Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपका 15-21 दिसंबर तक का समय शुभ रहेगा या जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए मूलांक के अनुसार, जानते हैं आपका ये सप्ताह कैसा रहेगा-
1-9 मूलांक के लिए 15 से 21 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?
मूलांक-1: काम पर अच्छा प्रदर्शन देंगे। अपनी लाइफ में संतुलन और सकारात्मकता को प्राथमिकता देनी चाहिए। नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ के अवसर भी सामने ला सकते हैं। ज्यादा सोचने से बचें और नए अनुभवों के लिए तैयार रहें।
मूलांक-2: दोस्तों के साथ मुलाकात का योग है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, बशर्ते आप अपने दिमाग से नेगेटिविटी को दूर रखें। एजुकेशन की बात करें तो किसी की मदद लेने से आपको दूसरों से आगे निकलने में मदद मिलेगी।
मूलांक-3: कुछ लोगों के लिए किसी योजना के माध्यम से पैसा कमाने की संभावना है। कुछ लोगों के विवाह के योग भी हैं। हेल्थ के मामले में सावधानी बरतने से फिटनेस हासिल करने में सफलता मिलेगी। आप सभी पेंडिंग काम को निपटाने में सक्षम रहेंगे।
मूलांक-4: बेहतर स्वास्थ्य की आपकी चाहत आपको योग की ओर आकर्षित कर सकती है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें जल्द ही सुलझ जाएंगी। करियर में आपके काम से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति का कोई मामला, जिसे लेकर आप परेशान थे, आसानी से सुलझ जाएगा।
मूलांक-5: आपकी सेहत में तेजी से सुधार हो सकता है। कुछ लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। कुछ जातकों के लिए मुनाफे में बढ़ोतरी का संकेत है। अपने पार्टनर के साथ एक छोटा ब्रेक लेने के लिए शहर से बाहर का प्लान सबसे रोमांचक साबित होगा।
मूलांक-6: शिक्षा के क्षेत्र में मुश्किल स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने वाली है और यह आपको खुशी और अच्छा वक्त देगी। आपको किसी कानूनी मामले में फंसने की जरूरत नहीं है।
मूलांक-7: किसी विवादी मुद्दे पर आपका डिसीजन सही साबित होगा। जो लोग अभी-अभी कॉलेज से निकले हैं, उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए सोच-विचार कर एक्सपर्ट की सलह लेनी चाहिए। कोई विवादित संपत्ति आपको परेशान कर सकती है।
मूलांक-8: पैसों के मामले आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। कोई लाभदायक सौदा मिलने से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में शांति बनाए रखें। यात्रा के योग फिलहाल तो नहीं बन रहे हैं।
मूलांक-9: आज आप काम पर कुछ नए विचार सामने ला सकते हैं। छुट्टियों की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन समय आने वाला है। आप संपत्ति खरीदने या बेचने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि सितारे आपके फेवर में दिख रहे हैं। परिवार के साथ वक्त बिताएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





