Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Today 17 October 2024 Horoscope Know your future by date of birth ank rashifal
अंकराशि 17 अक्टूबर: कैसा रहेगा आपका कल का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

अंकराशि 17 अक्टूबर: कैसा रहेगा आपका कल का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

संक्षेप:
  • Numerology 17 October 2024: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 17 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Wed, 16 Oct 2024 12:03 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Today Numerology Horoscope 17 October 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मूलांक 1- आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके कार्यों का विघ्न-बाधा खत्म होगी। व्यापारियों के लिए नए मार्ग खुलेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन अच्छा गुजरेगा। शिक्षा के जुड़े कार्यों के प्रति सचेत रहें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि कुछ मामलों के लिए मन अशांत रह सकता है।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों के दिन दिन अच्छा रहने वाला है। बिगड़ते हुए कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा समय।

मूलांक 4- आज मूलांक 4 वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आता हुआ धन अचानक अटक सकता है, जिससे मन परेशान हो सकता है। ऑफिस में पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए बजट बनाकर चलें।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन सौभाग्यशाली रहने वाला है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति व तरक्की के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन के निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन परिवार की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रभावी लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य रहेगा। धन का लेन-देन करने से बचें। किसी अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। बेकार के झगड़े व वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी पेशा में आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!