Hindi Newsधर्म न्यूज़numerology s name people horoscope 2026 for love career finance read details
Horoscope 2026: S नाम वालों के लिए कैसा जाएगा नया साल? जानें क्या करेंगे राहु-गुरु?

Horoscope 2026: S नाम वालों के लिए कैसा जाएगा नया साल? जानें क्या करेंगे राहु-गुरु?

संक्षेप:

नया साल हर किसी की जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आया है। दरअसल 2026 सूर्य का साल है और ऐसे में लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। तो चलिए जानते हैं कि ये साल S नाम वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

Jan 02, 2026 03:37 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Horoscope 2026: नए साल ने दस्तक दे दी है। हर साल की शुरुआत में लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि नया साल उनके लिए कैसा होगा? न्यूमेरेलॉजी के आधार पर 2026 सूर्य का साल है, जिसका नंबर 1 है। ऐसे में सूर्य की एनर्जी की वजह से कई लोगों की जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। आज बात करेंगे कि S नाम वालों के लिए साल 2026 कैसा होगा? बता दें कि नया साल S नाम वालों की जिंदगी में कई नए मौके लेकर आने वाला है। साथ ही इस साल कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ रुकावटें भी आएंगी। नीचे विस्तार से जानें कि इस नाम के लोगों की जिंदगी में 2026 में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राहु और शनि करेंगे ये काम

अगर आपका नाम S से शुरु होता है तो साल 2026 में आपका कन्फ्यूजन थोड़ा बढ़ सकता है। दरअसल ऐसा राहु की वजह से होगा। राहु इस साल आपके पहले भाव में होंगे और इस वजह से मन में कई तरह की उलझनें पैदा होंगी। ग्रहों की चाल इस कदर पलटी मारेगी कि इस टाइम लाइन में हर चीज को लेकर आप ओवरथिंक करेंगे। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी दौरान आपको कई अच्छे विचार भी आएंगे जो आपकी ग्रोथ में काम आ सकते हैं। वहीं शनि आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। दरअसल शनि आपके दूसरे भाव में होंगे इसलिए आपको इस साल इन्वेस्टमेंट्स से फायदा हो सकता है। सोच-समझकर फैसले लेंगे तो ये आपके फेवर में आएगा।

ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: शादी के बाद खुलता है इन लोगों की किस्मत का ताला, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: जानें मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 3 जनवरी का दिन?

जानें कैसे होंगे रिश्ते?

साल 2026 में गुरु की वजह से आपकी लव लाइफ बेहतर होने वाली है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले ज्यादा मजबूत होगा। साथ ही जो लोग सिंगल हैं उनकी लाइफ में किसी सीरियय पार्टनर की एंट्री होगी। कुछ लोग शादी का भी फैसला ले सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों को बच्चों को लेकर कोई गुडन्यूज मिल सकती है। हालांकि शादीशुदा लोगों के लिए केतु थोड़ी परेशानी ला सकता है। दरअसल केतु आपके सातवें भाव में होंगे, जिसकी वजह से पार्टनर से थोड़ी अनबन वाली स्थिति रहेगी। बस आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें और धैर्य बनाकर रखेंगे तो चीजें धीरे-धीरे ट्रैक पर वापस आ जाएंगी।

ऐसा होगा करियर

S नाम वालों का करियर 2026 में स्टेबल होता दिखेगा। इस दौरान आपको नए मौके मिलेंगे। कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं लेकिन अगर धैर्य से काम लेंगे तो यही चीजें आपको काफी कुछ दे सकती हैं। हर एक चीज को पॉजिटिव तरीके से लें। अपने काम में अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!