अंक ज्योतिष: मूलांक 6 वाले करें ये उपाय, शुक्र ग्रह होगा मजबूत, होगी खूब तरक्की
अंक ज्योतिष के मुताबिक अगर किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक का ग्रह स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह को मजबूत करके धन, यश, ऐश्वर्य एवं सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त की जाती सकती हैं।

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का अपना महत्व होता है। मूलांक 6 की बात करें, तो इस अंक का ग्रह स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख, आकर्षण प्रेम और विलासितापूर्ण जीवन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मूलांक 6 वाले लोग जीवन में आराम और खूबसूरती को खास महत्व देते हैं। शुक्र ग्रह को मजबूत करके धन, यश, ऐश्वर्य एवं सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त की जाती सकती हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक अगर किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है।
मूलांक 6 का स्वभाव
मूलांक 6 के लोग स्वभाव से आकर्षक और मिलनसार होते हैं। उनके चेहरे पर एक खास चमक होती है, जो दूसरों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करती है। ये लोग ऊर्जा से भरपूर होते हैं और हर काम को पूरे दिल से करते हैं। इन्हें सजना-संवरना, स्टाइलिश कपड़े पहनना और सुंदर व आकर्षक चीजों के बीच रहना बेहद पसंद होता है।
अन्य खूबियां
मूलांक 6 वाले अपनी शानदार बातचीत की कला से यह लोग जल्दी दुसरों को लुभा लेते हैं। ये लोग हंसमुख और मिलनसार भी होते हैं। इन्हें संगीत, फिल्म और कला से संबंधित क्षेत्रों में बहुत रुचि होती है। लव लाइफ की बात की जाए, तो यह लोग रिश्तों में बहुत वफादार होते हैं और अपने साथी के लिए पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।
पैसों की कोई कमी नहीं रहती है
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 6 के लोगों का जीवन अक्सर सुख समृद्धि से भरा होता है। इन्हें पैसों की कमी कम ही देखने को मिलती है। ये लोग मेहनत के साथ साथ किस्मत का भी पूरा साथ पाते हैं। महंगी चीजें, आरामदायक घर, लग्जरी कार और अच्छा लाइफस्टाइल इनके जीवन का हिस्सा बन जाते हैं।
मूलांक 6 का करियर
न्यूमरोलॉजी के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग कला, फैशन, फिल्म, संगीत, डिजाइन, होटल मैनेजमेंट और ब्यूटी से जुड़े क्षेत्रों में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। इनमें भरपूर रचनात्मकता होती है, जिसके कारण लोग इनके काम की सराहना करते हैं और ये जल्दी अपनी पहचान बना लेते हैं।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
अगर आपका मूलांक 6 है, तो शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। जैसे-
- शुक्र की कृपा बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें, चावल या मिठाई का दान करें।
- शुक्रवार के दिन'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें।
- सफेद चंदन का तिलक लगाएं और चावल की खीर का भोग लगाएं।
- शुक्रवार के दिन हीरा या ओपल धारण कर सकते हैं। हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी से सलाह लें।
- ज्यादा मीठा खाने से बचें और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
- शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए शुक्रवार के दिन किया जाने वाला व्रत अत्यंत ही उत्तम उपाय है।
- इसे आप किसी भी महीने के शुक्लपक्ष से प्रारंभ कर सकते हैं।
- शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर पुजारी को बछड़े सहित सफेद गाय दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शुक्र ग्रह के दोष जल्दी खत्म होते हैं और उनकी कृपा मिलने लगती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


