अंक ज्योतिष 16 जून: मूलांक 6 वाले आज ना टालें जरूरी काम, ऑनलाइन पेमेंट में बरतें सावधानी
Aaj Ka Ank Rasifal 16 June 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वालों को आज के दिन कोई भी जरूरी काम टालना भारी पड़ सकता है। वहीं ऑनलाइन कुछ पेमेंट करना है तो सतर्क रहने की जरूरत है।

Mulank 6 Numerology Prediction: घर और काम की छोटी जिम्मेदारियां इस समय आपको बोझ जैसी लग सकती हैं। मन आराम, सुविधा और अपने पसंदीदा माहौल की तरफ ज्यादा जाएगा। शुक्र का यही स्वभाव है कि वह सुंदर और सहज चीजों की ओर खींचता है, लेकिन जरूरी काम टलने लगें तो बाद में दबाव बढ़ता है। 16 जून 2026 की दिन ऊर्जा में मूलांक 7 भीतर से आपको सच दिखाना चाहता है कि समय कहां फिसल रहा है, जबकि भाग्यांक 5 ध्यान को इधर उधर भटका सकता है। इसलिए हर काम में मूड का इंतजार ना करें। दो जरूरी काम पहले निपटाएं फिर बाकी चीजों के लिए समय रखें। हल्की ढिलाई चल सकती है, लंबी ढिलाई नुकसान दे सकती है।
प्रेम और रिश्ते
रिश्तों में आपका स्नेह बना रहेगा, पर पहल करने का मन कम हो सकता है। सामने वाला इसे बेरुखी समझ ले, ऐसी संभावना है। शुक्र आपको प्यार जताना सिखाता है लेकिन सिर्फ मन में सोचते रहने से बात साफ नहीं होती। अगर किसी अपने ने मदद, जवाब या साथ मांगा है तो उसे टालते ना रहें। परिवार में छोटे काम बांटकर करने से खीझ कम होगी। लव लाइफ में बहुत बड़े वादे करने के बजाय एक सीधी बात, समय पर जवाब और व्यवहार में नरमी ज्यादा असर डालेगी।
शिक्षा और करियर
ऑफिस या पढ़ाई में सबसे बड़ी चुनौती काम की कठिनाई नहीं बल्कि काम शुरू करने की सुस्ती रह सकती है। टेबल पर बैठे हुए भी मन दूसरी चीजों में उलझ सकता है। भाग्यांक 5 के कारण नोटिफिकेशन बातों या छोटे बदलावों में समय निकलने का योग बनता है। वहीं मूलांक 7 कह रहा है कि आधा अधूरा काम पकड़ में आ जाएगा। नौकरीपेशा लोग पहले रुटीन टास्क पूरे करें, फिर क्रिएटिव वाले काम लें। बिजनेस में प्रेजेंटेशन, क्लाइंट डीलिंग और सर्विस क्वालिटी पर शुक्र मदद करेगा पर फॉलो अप टलना नहीं चाहिए। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को छोटे हिस्सों में बांटना बेहतर रहेगा।
धन और वित्त
सुविधा और पसंद की चीजों पर पैसा निकल सकता है। यह खर्च बहुत बड़ा न हो, फिर भी जोड़ बनने पर असर दिखेगा। खासकर ऑनलाइन पेमेंट करते समय एक ही चीज दो बार पेमेंट ना हो यह देख लें। शुक्र आराम और खरीदारी की चाह बढ़ाता है, इसलिए ऑफर देखकर तुरंत हां कहना ठीक नहीं रहेगा। जरूरत, उपयोग और बजट के तीन सवाल पहले पूछें। किसी पेंडिंग बिल या मेंबरशिप को टालने से बाद में एक्सट्रा चार्ज जुड़ सकता है।
स्वास्थ्य और कल्याण
शरीर से ज्यादा ढीलापन और मन की आलस परेशानी दे सकती है। इससे गर्दन, पीठ या कमर भारी लग सकती है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहना ठीक नहीं। हर कुछ देर में उठकर पांच मिनट चल लें। मीठा या फिर क्रीमी फूड ज्यादा लेने से सुस्ती और बढ़ सकती है। हल्का संगीत, साफ जगह और छोटा सा काम पूरा करने की आदत आपका मूड भी संभालेगी और रफ्तार भी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला, गुलाबी, गहरा नीला
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
एलर्ट्स: टलते घरेलू काम शाम तक बोझ बन सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त आंख बंद करके भरोसा ना करें। सिर्फ मूड के भरोसे काम छोड़ना भारी पड़ सकता है।
आज की सलाह: पहले जरूरी काम निपटाएं, फिर आराम सच में अच्छा लगेगा।
लेखक के बारे में
Anita Baranwalअनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां
प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान
विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र


