Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology People with this mulank are honest in relationships and build successful careers in this field
अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग रिश्तों में होते हैं ईमानदार, इस फील्ड में बनाते हैं करियर

अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग रिश्तों में होते हैं ईमानदार, इस फील्ड में बनाते हैं करियर

संक्षेप:

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का खास महत्व होता है।आज हम आपको मूलांक सात के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मूलांक पर जन्मे लोग बाहर से शांत और साधारण दिखते हैं, लेकिन इनके भीतर गहरी सोच और अलग नजरिया छुपा होता है। चलिए इनकी खूबियां जानते हैं।

Jan 16, 2026 05:46 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का खास महत्व होता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से निकाला जाता है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आज हम आपको मूलांक सात के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मूलांक पर जन्मे लोग बाहर से शांत और साधारण दिखते हैं, लेकिन इनके भीतर गहरी सोच और अलग नजरिया छुपा होता है। चलिए इनकी खूबियां जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जन्म तारीख
अगर किसी व्यक्ति का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 माना जाता है। इसका स्वामी ग्रह केतु है। इस मूलांक के जातक आध्यात्मिक होते हैं। ऐसे लोगों की आध्यात्मिक विषयों में बहुत गहरी सोच होती है।

ऐसे लोग स्वभाव से गंभीर, शांत और कम बोलने वाले होते हैं। ये हर किसी से अपनी बातें शेयर नहीं करते, इसलिए कई बार इन्हें रहस्यमई समझ लिया जाता है। इस मूलांक के लोग हर बात को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं।

करियर

सात मूलांक वाले लोग उन क्षेत्रों में अच्छा करते हैं, जहां दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल होता है। ये लोग रिसर्च, टीचिंग, लेखन, ज्योतिष, साइंस और टेक्नोलॉजी में ये अच्छा नाम कमा सकते हैं। इन्हें रूटीन और बोरिंग काम पसंद नहीं आते हैं।

रिलेशनशिप

रिश्तों के मामले में मूलांक 7 के लोग काफी ईमानदार और वफादार होते हैं। ये दिखावे पर विश्वास नहीं करते, लेकिन दिल से अपने पार्टनर की परवाह करते हैं। ये अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं, हालांकि अपने इमोशंस खुलकर जताने में इन्हें समय लगता है।

अच्छी बॉन्डिंग
मूलांक 7 वालों की बॉन्डिंग सबसे अच्छी 4,13,22 और 31 तारीख को जन्में लोगों के साथ अच्छी होती है। लेकिन मूलांक 7 वालों की मूलांक 9 वालों के साथ नहीं बनती है। दरअसल, मूलांक 9 मंगल का है और मूलांक 7 केतु का है। केतु और मंगल के बीच शत्रुता पूर्ण रिश्ते रहते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इन 3 मूलांक के लोग होते हैं मेहनती, खूब कमाते हैं धन
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: अनुशासन के पक्के होते हैं इस मूलांक के लोग, सफलता चूमती है कदम
Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!