न्यूमेरेलॉजी: लेट होती है इन तारीखों पर जन्मे लोगों की शादी, जानें पार्टनर चुनने में क्यों होती है देरी?

Feb 12, 2026 10:48 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से कुछ तारीखों पर जन्मे लोगों की शादी थोड़ी लेट होती है। अब ये किस वजह से होता है? इसका कारण जानने के साथ-साथ जानेंगे आखिर ये तारीखें कौन-कौन सी हैं? 

न्यूमेरेलॉजी: लेट होती है इन तारीखों पर जन्मे लोगों की शादी, जानें पार्टनर चुनने में क्यों होती है देरी?

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक के आधार पर हर चीज निर्धारित होती है। जब आप अपने बर्थडेट के अंकों को जोड़ेंगे तो उसी को मूलांक कहा जाता है। अगर आपका जन्म 12 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 13 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक की मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता है। उसकी सोच, व्यवहार से लेकर भविष्य का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ तारीखों में जन्मे हुए लोगों की शादी देर से होती है। तो चलिए नीचे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये तारीखें कौन सी हैं?

देर से होती है इस मूलांक के लोगों की शादी

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है तो ऐसे लोगों की शादी अक्सर लेट होती है। इन चार तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है क्योंकि इन चारों अंकों के योग अलग-अलग किए जाए तो 4 ही आता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 4 वाले जातकों का ग्रह स्वामी राहु होता है। राहु के चलते इस मूलांक के लोग हर एक चीज सिस्मैटिक तरीके से करते हैं। काफी सोच-समझकर ही ये जिंदगी के बड़े फैसले लेते हैं। ऐसे में अक्सर सही जीवनसाथी की तलाश में इन्हें देर हो जाती है। इस वजह से इनकी शादी लेट होती है।

लव लाइफ में देखते हैं उतार-चढ़ाव

मूलांक 4 वाले लोगों की लव लाइफ इतनी आसान नहीं होती है। राहु की वजह से ही इनके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आता है। कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि इनका रिश्ता अचानक से ही टूट जाता है और इस वजह से भी इन्हें सही पार्टनर चुनने में देरी होती है। हालांकि इनकी शादीशुदा लाइफ बहुत ही अच्छी चलती है। दरअसल मूलांक 4 वाले व्यक्ति हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

इनके साथ चलता है रिश्ता

अगर बात की जाए कि मूलांक 4 वालों की किन लोगों के साथ ज्यादा बनती है तो ऐसे 4 मूलांक हैं। मूलांक 1 वालों के साथ इनका रिश्ता अच्छा चलता है। इस मूलांक के लोग एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। वहीं मूलांक 5, 6 और 8 वालों के साथ भी मूलांक 4 वालों की खूब बनती है। अगर मूलांक 4 वाले लोग इन मूलांकों में से ही किसी एक अपना पार्टनर चुनते हैं तो इनका रिश्ता लॉन्ग टर्म वाला ही होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!