Hindi Newsधर्म न्यूज़numerology people who born on 1, 11, 19, and 28 often do well in their careers
न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग करियर में पाते हैं खूब ग्रोथ, बस इस एक कमी से करते हैं काम खराब

न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग करियर में पाते हैं खूब ग्रोथ, बस इस एक कमी से करते हैं काम खराब

संक्षेप:

न्यूमेरेलॉजी के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, पर्सनैलिटी और भविष्य को जाना जा सकता है। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुई है। 

Feb 11, 2026 03:01 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Number 1: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख उसके बारे में सारे राज खोल सकती है। ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष में भविष्य से जुड़ी चीजें जानी जा सकती है। दरअसल इसमें सारा खेल मूलांक का होता है। मूलांक आपके जन्म की तारीख का योग है। अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 12 तारीख को हुआ है तो उस व्यक्ति का मूलांक 3 होगा। अंक ज्योतिष में कुल 1 से लेकर 9 मूलांक होते हैं। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका मूलांक 1 होता है। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो उनका ही मूलांक 1 होगा है। आज इनके बारे में थोड़ा करीब से जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर मूलांक 1 वालों को करियर में ग्रोथ कैसे मिलती है? साथ ही जानेंगे कि आखिर इनकी सबसे बड़ी कमी क्या है?

मूलांक 1 वालों को मिलती है खूब ग्रोथ

जिन लोगों का मूलांक 1 होता है, उनका ग्रह स्वामी सूर्य होता है। सूर्य की एनर्जी के चलते ही मूलांक 1 वाले अपने करियर में खूब ग्रोथ देखते हैं। साथ ही ये लोग काफी क्रिएटिव होते हैं और इनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स भी कमाल की होती है। इनकी जिंदगी में एक ऐसा समय आता है जब इनका करियर पीक पर होता है। ग्रह स्वामी सूर्य होने की वजह से इनमें लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है।

इस कमी से करते हैं काम खराब

मूलांक 1 वालों की सबसे बड़ी कमी इनका जिद होता है। वैसे तो ये बहुत सपोर्टिव होंगे लेकिन अगर ये अपनी जिद पर अड़ गए तो फिर ये किसी की भी नहीं सुनते हैं। इस वजह के चलते कई बार ये लोग अपना ही काम बिगाड़ लेते हैं। हालांकि चीजें इन्हें समझ में आती है लेकिन तब तक देर हो जाती है। अगर मूलांक 1 वाले लोग अपनी इस कमी पर काम कर लें तो उनकी आधी से ज्यादा दिक्कतें खत्म हो सकती हैं।

साल 2026 होगा ऐसा

बता दें कि साल 2026 मूलांक 1 वालों के लिए लकी साबित होगा। दरअसल ये साल सूर्य का है। ऐसे में मूलांक 1 वालों को फेवर तो मिलना तय ही है। न्यूमेरेलॉजी के आधार पर इस मूलांक के लोगों को इस साल कई नए मौके मिलने वाले हैं जिसके माध्यम से ये खुद की काबिलियत को साबित कर पाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य से लेकर लव लाइफ के लिए ये साल इनके लिए अच्छा ही जाएगा। हालांकि उतार-चढ़ाव तो लगा रहेगा लेकिन ये उससे जल्दी ओवरकम हो जाएंगे। उपाय के तौर पर मूलांक 1 वालों को रोजाना सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंक ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;