Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग मार्च में रहें सतर्क, ना लें कोई भी बड़ा फैसला
March Numerology: फरवरी खत्म होने को है और मार्च जल्द ही दस्तक देने वाला है। न्यूमेरेलॉजी के आधार पर जानें आखिर मार्च के महीने में किन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है?

Numerology: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष के आधार पर किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी चीजें डिटेल में समझी जा सकती हैं। जहां एक ओर कुंडली की मदद से लोगों के ग्रहों की स्थिति को समझकर भविष्य का हिंट मिल जाता है। ठीक उसी तरह किसी भी व्यक्ति के जन्मतिथि को जानकर ही आप उसके स्वभाव, पर्सनैलिटी और भविष्य का अंदाजा लगा सकते हैं। अंक ज्योतिष में जरूरत आपके मूलांक की पड़ती है। मूलांक वो नंबर होता है जो आपके जन्मतिथि के योग से बनता है। न्यूमेरेलॉजी की मदद से ये भी जान सकते हैं कि कौन सा महीना हमारे लिए बेस्ट होगा और किसमें हमें सतर्क रहना है? आज बात करेंगे कि आखिर आने वाले महीना यानी मार्च किन-किन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए उतना अच्छा नहीं होगा। नीचे जानें इनके बारे में विस्तार से-
मूलांक 4 (Numerology Number 4)
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मार्च का महीना मूलांक 4 वालों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं होने वाला है। ऐसे में मार्च के महीने में इस मूलांक के लोगों को हर कदम सतर्क होकर ही आगे बढ़ाना चाहिए। बता दें कि मूलांक 4 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 aur 31 तारीख को होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी राहु होता है। ऐसे में ये लोग काफी डिस्पिलिन वाले होते हैं। आने वाले महीने में इन्हें कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाना है। चांसेंज हैं कि चीजें इनके फेवर में ना हो। मार्च के महीने में इस मूलांक के लोगों को थोड़ा धैर्य के साथ ही हर काम करना चाहिए। साथ ही इन्हें अपने गुस्से पर भी थोड़ा कंट्रोल रखना होगा।
मूलांक 6 (Numerology Number 6)
लिस्ट में मूलांक 6 वाले लोग भी शामिल हैं। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पड़ता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र की वजह से मूलांक 6 वालों की जिंदगी में लग्जरी और प्यार की कोई कमी नहीं होती है हालांकि साल 2026 की मार्च इनके लिए ज्यादा फेवरेवल नहीं रहने वाली है। ऐसे में कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त इन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोशिश यही करें कि मार्च में थोड़ा शांत ही रहें। ज्यादा लाउड होने की जरूरत नहीं है। मार्च के महीने में मूलांक 6 वाले लोग अपने प्लान्स को स्थगित कर देंगे तो उतना ही सही होगा। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आने वाले महीने फेवर में होंगे।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें

