Hindi Newsधर्म न्यूज़numerology people born on 2-11-20 and 29 dont quit easily know their hidden weakness
Numerology: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग नहीं मानते जल्दी हार, बस इन दो कमियों से बिगड़ता है काम

Numerology: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग नहीं मानते जल्दी हार, बस इन दो कमियों से बिगड़ता है काम

संक्षेप:

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार जन्मतिथि का हमारी जिंदगी पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है। इसी के आधार पर मूलांक बनता है और इसी की मदद से हम अपने बारे में काफी कुछ समझ सकते हैं। आज उन लोगों के बारे में करीब से जानेंगे जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है।

Feb 07, 2026 11:07 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Number 2: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्म तिथि सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसी के आधार पर अंक ज्योतिष में भविष्य का आंकलन किया जाता है। साथ ही इसकी मदद से किसी भी इंसान के मूल स्वभाव और पर्सनैलिटी का हिंट मिल जाता है। जब आप अपनी जन्म तिथि का योग करते हैं तो उसे मूलांक कहा जाता है और अंक ज्योतिष की पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द ही घूमती है। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है। इन चार तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा है और इसी वजह से ये लोग काफी दयालु, शांत और सेंसेटिव होते हैं। आज इनके ही बारें में जानेंगे। नीचे विस्तार से जानें कि इन लोगों की क्या खूबियां और इनकी कमियां क्या हैं?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मूलांक 2 वालों की खूबियां

मूलांक 2 वाले हमेशा से शांत और समझदार टाइप इंसान होते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत ये है कि ये विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं। इन्हें तोड़ पाना या हरा पाना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। ये लोग जल्दी हार नहीं मानते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात ये भी है कि ये किसी भी तरह के बदलाव को खुशी-खुशी एक्सेप्ट कर लेते हैं हालांकि जब बात इनके सेल्फ रिस्पेक्ट पर आती है तो फिर इन्हें हिला पाना भी मुश्किल होता है। इन लोगों को दूसरों की देखभाल करना पसंद है। अपने साथ के लोगों को ये पैंपर करते हैं और एक अच्छे लिस्नर भी होते हैं। हालांकि चंद्रमा से प्रभावित होने के नाते इनका मूड स्विंग्स भी होता रहता है। हालांकि इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचता है।

ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग बरतें ये सावधानियां
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग हमेशा बरतें ये सावधानियां
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग बरतें ये सावधानियां
ये भी पढ़ें:अंकशास्त्र: 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग ना करें इस चीज का दिखावा
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्यदेव को रोज देना चाहिए अर्घ्य

मूलांक 2 वालों की कमियां

मूलांक 2 वालों में खूबियां कूट-कूटकर भरी होती हैं लेकिन इनके अंदर कुछ ऐसी कमियां भी होती है, जिससे ये खुद के पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार लेते हैं। मूलांक 2 वाले लोग बहुत ही ज्यादा इमोशनल होते हैं। इस वजह से कई बार लोग इनका फायदा उठा लेते हैं। इन्हें धोखे भी खूब मिलते हैं क्योंकि ये आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। अगर मूलांक 2 वाले जातक इन दो कमियों पर काम कर लें तो इनकी लाइफ और भी स्मूदली चल सकती है। हालांकि मूलांक के साथ-साथ कुंडली में ग्रहों की स्थिति का भी बहुत प्रभाव किसी भी व्यक्ति पर होता है। तो ऐसे में हो सकता है कि मूलांक 2 की खूबियों और कमियों वाली बात हर किसी के साथ पूरी-पूरी फिट ना बैठें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंक ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!