Hindi Newsधर्म न्यूज़numerology number 7 strength and remedies for december 2025
न्यूमेरेलॉजी: इस खूबी से दिल जीत लेते हैं मूलांक 7 वाले लोग, दिसंबर के महीने में करें ये उपाय

न्यूमेरेलॉजी: इस खूबी से दिल जीत लेते हैं मूलांक 7 वाले लोग, दिसंबर के महीने में करें ये उपाय

संक्षेप:

Numerology Number 7: मूलांक 7 वाले जातक अपने आप में ही बेहद खास होते हैं। इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी केतु होता है। नीचे विस्तार से जानें इस मूलांक के जातकों की खूबियां। साथ ही जानिए कि दिसंबर के बचे हुए दिनों में कौन से उपाय करने हैं? 

Dec 16, 2025 01:01 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Number 7: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से हर एक मूलांक की अपनी-अपनी खूबी होती है। बता दें कि अंकशास्त्र में बताए गए सभी मूलांक का कोई ना कोई ग्रह स्वामी होता है। सभी मूलांक के जातकों पर उनके ग्रह स्वामी का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। आज बात करेंगे मूलांक 7 वालों की। बता दें कि किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी केतु होता है। बता दें कि मूलांक 7 वालों के अंंदर हर मूलांक के जातकों की तरह कुछ खूबियां हैं तो कुथ खामियां। तो आज बात करेंगे इनकी खूबियों के बारे में और साथ में जानेंगे दिसंबर के महीने के लिए कुछ उपाय...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मूलांक 7 वालों की खामियां

बता दें कि मूलांक 7 वाले जातक अपने लक्ष्य को लेकर काफी सीरियस होते हैं। ये लोग जो सोच लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। साथ ही इनमें बहुत धैर्य होता है। पर्सनल लाइफ में भी ये अपना सौ प्रतिशत देने की पूरी कोशिश करते हैं। अपने पार्टनर के प्रति ये काफी सेंसेटिव और लॉयल होते हैं। पार्टनर को हर कदम पर सपोर्ट करना इन्हें पसंद आता है। ऐसे में लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। मूलांक 7 वाले अपनी बातों से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं।

ये भी पढ़ें:मूलांक 7 वालों की अच्छाई का लोग उठाते हैं फायदा? ये होते हैं अच्छे दोस्त
ये भी पढ़ें:मूलांक 7 वालों के लिए कैसा होगा साल 2026? जान लें ये आसान सा उपाय

दिसंबर में करें ये उपाय

मूलांक 7 वाले जातक दिसंबर के महीने में कुछ उपाय के जरिए चीजों को अपने लिए और भी आसान बना सकते हैं। इस महीने इस मूलांक के लोगों मेडिटेशन की ओर ध्यान देना चाहिए। साथ ही कुत्तों को खाना खिलाने से भी इन लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही सफेद और हल्के रंग के कपड़े ही पहनें। जितना हो सके, उतना प्रकृति के आसपास समय बिताने की पूरी कोशिश करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस महीने सिर्फ पॉजिटिव लोगों के साथ ही रहें। दरअसल दिसंबर के बचे हुए दिन इस मूलांक के लोगों को करियर में तरक्की दिलवा सकती है। साथ ही इस महीने रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। ऐसे में इन उपायों को बिना किसी भी रुकावट के जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!