
Numerology: मूलांक 6 के लोग होते हैं किस्मत के धनी, इन 3 कमियों से खा जाते हैं मात
Numerology Number 6 Weakness: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 6 वाले जातक लकी होते हैं। हालांकि अपनी कुछ कमियों के चलते ये लोग कई अच्छे मौकों से वंचिंत रह जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनकी कमियों के बारे में…
Numerology Number 6: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हर एक मूलांक की अपनी-अपनी क्वालिटी होती है। सभी मूलांक एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं क्योंकि इनके ग्रह स्वामी अलग होते हैं और उनका प्रभाव इन पर खूब देखने को मिलता है। आज बात करेंगे उस मूलांक की जिस पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। मूलांक 6 के जातक कई मायनों में खास होते हैं। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। शुक्र का प्रभाव इस मूलांक पर पड़ने की वजह से इन लोगों की जिंदगी में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। शोहरत की कमी ना होने की वजह से इस मूलांक के जातक हमेशा वो हर चीज हासिल करते हैं, जो इन्हें चाहिए। हालांकि अपनी कुछ कमियों की वजह से ये लोग कई बार अपने बने-बनाए काम भी बिगाड़ देते हैं। आज इन्हीं कमियों की बात करेंगे। अगर मूलांक 6 के जातक इन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे तो इनकी जिंदगी से सारी बाधाएं खत्म हो सकती हैं।
मूलांक 6 वालों की कमियों के बारे में नीचे पढ़ें
आलस के शिकार
मूलांक 6 के जातक काफी आलती होते हैं। इस चक्कर में कई बार ये हाथ आए मौके को भी गंवा देते हैं। मूलांक 6 के जातकों की जिंदगी में सबसे बड़ा दुश्मन इनका आलसपन ही है। इन्हें अपने रूटीन में एक्सरसाइज या फिर योग इत्यादि को लाना चाहिए ताकि ये दिन भर एनर्जेटिक फील करें।
ईर्ष्या-द्वेष की भावना
मूलांक 6 वालों के पास धन-दौलत की कमी नहीं होती है लेकिन फिर भी ये लोगों से खूब जलते हैं। ईर्ष्या-द्वेष की भावना के चलते ये लोग खूब ओवरथिंकिंग भी करते हैं। ऐसे में ये अपना ज्यादा समय इसी चीज में निकाल देते हैं जोकि ग्रोथ के लिए सही नहीं है। इस वजह से इन्हें खूब तनाव भी होता है। ये लोग अपने से ज्यादा सफल इंसान को देखकर जलने लगते हैं। ऐसे में ये अपने पास जो चीजें हैं, उसका लुत्फ भी नहीं उठा पाते हैं। मूलांक 6 वालों की अपनी इस आदत को सही करना चाहिए।
दिखावा करना
मूलांक 6 वालों की सबसे बड़ी कमी है कि ये लोग दिखावा बहुत करते हैं। अपने पास धन-दौलत होने की वजह से ये चाहते हैं कि इनकी लग्जरी सी भरी जिंदगी को हर कोई देखें। ऐसे में ये दिखावे के चक्कर में खूब खर्चा करने लगते हैं। पार्टी वगैरह में ये लोगों के बीच अटेंशन पाने के लिए खूब खर्चा करते हैं। ऐसे में मूलांक 6 वालों को अपनी इस कमी पर काम करना चाहिए ताकि बचत खाते में ज्यादा से ज्यादा पैसे डाले जा सकें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





