मूलांक 9 अंक ज्योतिष 27 जून 2026: भरपूर ऊर्जा दिन को बनाएगा आसान, जल्दबाजी से बचें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj Ka Ank Jyotish 27 June 2026 Mulank 9 Rashifal Prediction: आज भरपूर ऊर्जा और तेजी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। जानिए मूलांक 9 वालों के लिए प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य में क्या रहेगा। पढ़ें विस्तृत अंक ज्योतिष राशिफल और सावधानी के उपाय।

Numerology Mulank 9 Rashifal

Numerology Horoscope Today: आज 27 जून 2026 का दिन मूलांक 9 वालों के लिए ऊर्जा और गति से भरा हुआ है। मंगल की तेजी और मूलांक 9 की अपनी आग आपको बहुत सक्रिय बना रही है। काम में रफ्तार अच्छी रहेगी, लेकिन यही तेजी अगर काबू में न रही तो छोटी-मोटी परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए जोश के साथ-साथ थोड़ी सावधानी और धैर्य रखना बहुत जरूरी है।

प्रेम और रिश्ते

रिश्तों में आज आपकी नीयत साफ रहेगी, लेकिन बोलने का तरीका थोड़ा तेज हो सकता है। पार्टनर या परिवार के सदस्य को लग सकता है कि आप सुनने से ज्यादा फैसला सुना रहे हैं। अगर कोई बात दिल को छू जाए, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय पहले शांत होकर सोच लें। सिंगल लोगों को किसी पुराने परिचित या नए व्यक्ति से अच्छी बातचीत हो सकती है। विवाहित जीवन में छोटी-छोटी बातों को बहस में बदलने से बचें। आज नरमी और धैर्य से बात करने पर रिश्ते और मजबूत होंगे।

शिक्षा और करियर

करियर के क्षेत्र में आज आपका दिमाग तेज चलेगा। नई आइडिया आएंगे और काम में गति रहेगी। ऑफिस या बिजनेस में मीटिंग के दौरान तुरंत जवाब देने या किसी की गलती पर सख्त टिप्पणी करने से पहले थोड़ा रुकें। टीम के साथ काम करते समय अधूरी बात पर राय न बनाएं। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है, लेकिन रिवीजन और डिटेल्स पर पूरा ध्यान दें। जल्दबाजी में कुछ छूट सकता है। बिजनेस में नए काम शुरू करने के योग हैं, लेकिन हर निर्देश लिखित और साफ रखें।

धन और वित्त

पैसों के मामले में आज सावधानी बरतने का दिन है। कोई चमकदार ऑफर या तुरंत लाभ का लालच आपको गलत फैसला लेने पर मजबूर कर सकता है। ऑनलाइन पेमेंट, खरीदारी या कोई भी लेन-देन करते समय डबल चेक जरूर करें। उधार लेकर खर्च करने या जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। छोटे-छोटे खर्चों पर भी नजर रखें। अगर कोई जरूरी भुगतान है, तो उसे समय पर कर दें। आज का दिन आर्थिक रूप से ठीक रहेगा, अगर आप अधीरता ना दिखाएं।

स्वास्थ्य और कल्याण

शरीर में ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन यही ऊर्जा अगर काबू में ना रही, तो छोटी चोट, ठोकर या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। तेज चलते समय या गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। पेट हल्का रखें और ज्यादा तला-भुना या बाहर का खाना आज से बचें। अगर चिड़चिड़ापन या सिर भारी लगे, तो कुछ देर शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लें। दिन में थोड़ी देर पैदल चलना या हल्का व्यायाम आपकी ऊर्जा को संतुलित रखेगा।

27 जून 2026 मूलांक 9 वालों के लिए तेजी और सावधानी का दिन है। आपकी ऊर्जा बहुत अच्छी है, बस उसे सही दिशा दें। रिश्तों में नरमी रखें, करियर में डिटेल चेक करें, पैसे में जल्दबाजी ना करें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। थोड़ा ठहरकर चलेंगे तो आज का दिन आपके लिए बेहतर और यादगार साबित होगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल, मैरून, गुलाबी

शुभ दिशा: दक्षिण

एलर्ट्स: मीटिंग में अधूरी बात पर तीखी प्रतिक्रिया ना दें। चलते फिरते फोन देखते हुए जल्दबाजी ना करें। छोटी चूक को अहं का मुद्दा ना बनाएं।

आज की सलाह: रफ्तार कम नहीं, बस दिशा और ध्यान सही रखें।

Anita Baranwal

लेखक के बारे में

Anita Baranwal

अनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां

प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान

विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan