Hindi Newsधर्म न्यूज़numerology mulank 5 people born on 5, 14 and 23 have good communication skills
Numerology: अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, बातों से जीतते हैं दिल

Numerology: अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, बातों से जीतते हैं दिल

संक्षेप:

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में उस मूलांक का जिक्र किया गया है, जो काफी बातें करते हैं और कई बार बातों-बातों में ही अपना काम भी निकलवा लेते हैं। नीचे विस्तार से जानें इस मूलांक के लोगों के बारे में…

Jan 09, 2026 04:39 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया इतनी दिलचस्प है कि यहां पर तरह का ज्ञान है। इसे हिंदी में अंकशास्त्र कहते हैं। इस शास्त्र के अनुसार अगर आपको किसी व्यक्ति की बर्थडेट मालूम हैं तो आप बिना उसकी कुंडली को देखे ही काफी कुछ जान सकते हैं। इस शास्त्र में मूलांक (बर्थडेट का योग) के आधार पर लोगों को कैटेगरी वाइड डिवाइड किया गया है। ज्योतिष शास्त्र में जैसे हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ठीक वैसे ही यहां पर भी हर मूलांक का अपना स्वामी ग्रह होता है। आज जानेंगे कि आखिर वो कौन सा मूलांक है जो बातों में माहिर होता है। इस मूलांक के जातक आसानी से दूसरों की मदद लेकर अपना काम निकलवा लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्मार्ट होते हैं इस मूलांक के लोग

अब जानेंगे कि ये मूलांक कौन सा है? न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग बातों-बातों में अपना काम निकलवाना आसानी से जानते हैं। बता दें कि जिन लोगों की बर्थडेथ 5, 14 या फिर 23 होती है, उन लोगों का ही मूलांक 5 होता है। इन लोगों का स्वामी ग्रह बुध होता है। इसी वजह से ये लोग काफी स्मार्ट होते हैं और इनमें खूब दिमाग होता है। हालांकि ये मिलनसार भी बहुत होते हैं और यही वजह है कि ये आसानी से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेते हैं। साथ ही ये लोगों को अपनी बात बड़ी ही आसान तरीके से समझा देते हैं। अपनी हाजिरजवाबी की वजह से ये जल्द ही लोगों का विश्वास भी जीत लेते हैं। स्वामी ग्रह बुध होने की वजह से ही इनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स भी कमाल की होती है। यही वजह है कि ये आसानी से अपना काम भी निकलवा ही लेते हैं।

ये भी पढ़ें:Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों से रहें दूर, निभाते हैं पक्की दुश्मनी
ये भी पढ़ें:अंक शास्त्र: भरोसे लायक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, नहीं तोड़ेंगे दिल

इस गलती से बिगाड़ लेते हैं काम

ऐसा नहीं है कि मूलांक 5 वाले लोग हमेशा अपना काम बना ही लेते हैं। कई बार अपनी एक कमी की वजह से ये अपना काम भी बिगाड़ लेते हैं। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इस मूलांक के व्यक्ति मूडी होते हैं। कई मौकों पर ये सामने वाले की बात को सुनना नहीं चाहते हैं और यही वजह है कि ये कई बार अपना बनता-बनाया काम बिगाड़ लेते हैं। कभी-कभी तो इनकी इस कमी की वजह से कई रिश्ते इनसे छूट जाते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!