मूलांक 5 अंक ज्योतिष 24 जून: जवाब देने से पहले सोचें, जल्दबाजी में बिगड़ेंगे काम
Mulank 5 Horoscope Today: जिन लोगों का जन्म 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है वो आज कुछ भी बोलने से पहले सोच समझ लें। जल्दबाजी करने से काम बिगड़ सकते हैं।

Mulank 5 Horoscope Today: सुबह की छोटी गड़बड़ियां, जैसे किसी मैसेज का जवाब, चीजें इधर उधर होना या रूटीन बिगड़ना, आपके मूड पर जरूरत से ज्यादा असर डाल सकती हैं। 24 जून 2026 का मूलांक 6 आपको लोगों की बात और व्यवहार पर ज्यादा संवेदनशील बना रहा है, जबकि भाग्यांक 4 हर काम में डिटेल पकड़ने की आदत बढ़ा सकता है। अंक 5 के स्वामी बुध की ताकत बातचीत, गणना और समझदारी है, लेकिन यही बुध कई बार छोटी बात में अटक भी जाता है। कोशिश करें कि हर बात का तुरंत मतलब न निकालें। सामने वाले के इरादे और पूरी तस्वीर को भी देखें। प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो दिन संभलता हुआ लगेगा।
प्रेम और रिश्ते
रिश्तों में समस्या बात की कमी से कम और बात के तरीके से ज्यादा बन सकती है। कोई शब्द, कोई पुरानी बात या जवाब का टाइमिंग आपको चुभ सकता है। ऐसे में अंक 5 की बुध प्रधान ऊर्जा आपको समझदार भी बना सकती है, अगर आप पहले सुनें और फिर बोलें। मूलांक 6 अपनापन चाहता है, इसलिए सिर्फ गलती पकड़ने के बजाय भाव भी समझिए। पार्टनर हो या परिवार, छोटी बात को मुद्दा बनाने से दूरी बढ़ सकती है। साफ और सीधी भाषा रखें। सलाह देने से पहले पूछ लें कि सामने वाला सुनने की स्थिति में है भी या नहीं।
शिक्षा और करियर
कामकाज में डिटेल्स जरूरी रहेंगी, पर सिर्फ उन्हीं में उलझे रहने से मेन टारगेट पीछे छूट सकता है। बुध आपको कागज, डाटा, मेल, रिपोर्ट, कैलकुलेशन और बातचीत वाले कामों में तेज बनाता है। भाग्यांक 4 के कारण चेकिंग और करेक्शन का काम अच्छा हो सकता है, लेकिन हर बात में खोट ढूंढने से टीम कॉर्डिएशन ढीला पड़ सकता है। ऑफिस में किसी डिस्कशन के बीच ब्रॉडर प्लान समझना जरूरी रहेगा। स्टूडेंट्स भी चैप्टर के छोटे प्वाइंट्स याद करते करते कॉन्सेप्ट न भूलें। मीटिंग, प्रेजेंटेशन, सेल्स, टीचिंग, राइटिंग या बिजनेस डीलिंग में अपनी बात पहले व्यवस्थित करें, फिर रखें। इससे असर बढ़ेगा।
धन और वित्त
पैसे के मामले में छोटी छोटी रकम और बिखरे पेमेंट ध्यान मांगेंगे। अंक 5 लोग कई बार हिसाब समझते हुए ढील दे देते हैं। मूलांक 6 सुविधा और पसंद की चीजों की तरफ खींच सकता है जबकि भाग्यांक 4 साफ रिकॉर्ड चाहता है। इसलिए पेमेंट, बिल, एप एंट्री और उधार की बात साफ रखें। किसी रकम को मामूली समझकर छोड़ना बाद में कन्फ्यूजन दे सकता है। खरीदारी से पहले जरूरत और उपयोग दोनों देखना बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य और कल्याण
दिमाग की भागदौड़ से शरीर में हल्की बेचैनी दिख सकती है। खासकर जल्दी जल्दी तैयार होते समय या सुबह के रूटीन में हाथ पैर तेज चलें और मन उलझा रहे, तो थोड़ा रुकें। एक गिलास पानी धीरे पीना, पांच मिनट शांत बैठना और दिन के तीन जरूरी काम मन में तय करना राहत देगा। बुध प्रधान लोगों को मानसिक साफगोई मिलते ही ऊर्जा वापस आने लगती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा, फिरोजी
शुभ दिशा: उत्तर
एलर्ट्स: अधूरी बात पकड़कर पूरी कहानी मत बना लीजिए। रिप्लाई के टोन पर जरूरत से ज्यादा अटकना नुकसान दे सकता है। कागज और पेमेंट एंट्री बिना चेक किए आगे न बढ़ें।
आज की सलाह: छोटी बात छोड़कर पूरे मामले को समझने की कोशिश करें।
लेखक के बारे में
Anita Baranwalअनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां
प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान
विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र


