न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 3 वाले इस गलती से बिगाड़ लेते हैं काम, गुरु के इस उपाय से मिलेगा लाभ, हमेशा पास रखें ये चीज

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वालों का ग्रह स्वामी गुरु होता है। अपनी एक गलती के चलते ये अपना ही काम बिगाड़ लेते हैं। ऐसे में जानते हैं कि गुरु के किस उपाय से इन्हें राहत मिल सकती है?

न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 3 वाले इस गलती से बिगाड़ लेते हैं काम, गुरु के इस उपाय से मिलेगा लाभ, हमेशा पास रखें ये चीज

अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और सोच को समझा जा सकता है। साथ ही इसकी मदद से भविष्य का भी आंकलन किया जा सकता है। अगर जन्म की तारीख को जोड़ दिया जाए तो जो अंक मिलता है उसे ही मूलांक कहा जाता है। जैसे जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह गुरु यानी बृहस्पति होता है। बता दें कि हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। इन ग्रहों का असर व्यक्ति पर साफ तौर पर देखने को मिलता है।

गुरु की एनर्जी के चलते ही मूलांक 3 वाले लोग समझदार होने के साथ-साथ काफी क्रिएटिव भी होते हैं। हालांकि अपनी एक कमी के चलते कई बार ये अपना ही काम खराब कर लेते हैं। आज इस कमी के बारे में ही जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि आखिर मूलांक 3 वाले ऐसा कौन सा उपाय करें कि इनकी लाइफ स्मूद हो।

मूलांक 3 वालों पर गुरु का असर

मूलांक 3 वाले व्यक्तियों पर गुरु का गहरा असर दिखता है। मूलांक 3 वालों को हमेशा नई-नई चीज सीखना अच्छा लगता है। ये अपनी बात सामने वाले को आसान तरीके से समझा भी लेते हैं लेकिन सिर्फ एक बात ऐसी है कि ये अपना ही बना-बनाया काम खराब कर ले जाते हैं।

मूलांक 3 वालों की कमी

अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 3 वालों के पास आइडिया की कोई कमी नहीं होती है। हालांकि कई बार एक साथ सब कुछ करने की कोशिश में चीजें खराब होने लगती हैं। यही वजह है कि मूलांक 3 वालों का फोकस यही पर बिड़ने लगता है और कई बार काम बीच में ही अधूरा रह जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग कई बार एक्साइटमेंट में अपना प्लान तो बना लेते हैं लेकिन उसे पूरा करने में लगातार मेहनत नहीं कर पाते हैं क्योंकि इनका फोकस दूसरे काम पर शिफ्ट हो जाता है।

मूलांक 3 वालों के हाथ से निकल जाते हैं मौके

मूलांक 3 वालों की एक अच्छी आदत ये भी है कि ये दूसरों को बहुत अच्छे से सलाह देते हैं। दूसरों की मदद करने में ये आगे तो होते हैं लेकिन कई बार अपनी ही बातों पर इनका टिके रह पाना मुश्किल हो जाता है। इस आदत की वजह से कई बार इनके हाथ से अच्छे मौके निकल जाते हैं। अपनी बात पर टिके ना रह पाने की वजह से कई बार लोग इन्हें सीरियस नहीं लेते हैं। जबकि इनका इरादा सही होता है लेकिन फोकस बिगड़ने की वजह से सब खराब होता है।

मूलांक 3 वाले करें गुरु का ये उपाय

ग्रह स्वामी गुरु है तो मूलांक 3 वालों को इसे और मजबूत करना चाहिए। वैसे तो गुरु से संबंधित कई उपाय हैं लेकिन आज सबसे आसान वाले के बारे में बात करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार अपने पास पीले रंग की कोई चीज जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग की चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा मूलांक 3 वालों को एक समय पर एक ही काम पर फोकस करने की आदत बना लेनी चाहिए। इससे आने वाले समय में काफी लाभ मिलेगा। अपनी इस कमी पर काम करके मूलांक 3 वाले लोग अपना रास्ता खुद ही आसान बना लेंगे। वहीं गुरु वाले उपाय से चीजों में सुधार देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!