Numerology: जून में जन्मे लोग कैसे होते हैं, जानें खूबियां और कमियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मई का महीना बीतने को है और जून आने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार जून महीने का संबंध मूलांक 6 से माना जाता है, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। यही कारण है कि इस महीने में जन्मे लोगों में आकर्षण, सौम्यता और प्रेम भाव अधिक देखने को मिलता है।

Numerology: जून में जन्मे लोग कैसे होते हैं, जानें खूबियां और कमियां

ज्योतिषियों की मानें, तो जन्म का महीना व्यक्ति के स्वभाव, करियर, भाग्य, रिश्तों और सोच पर गहरा असर डालता है। मई का महीना बीतने को है और जून आने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार जून महीने का संबंध मूलांक 6 से माना जाता है, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। यही कारण है कि इस महीने में जन्मे लोगों में आकर्षण, सौम्यता और प्रेम भाव अधिक देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं कि जून महीने में जन्मे लोगों कि क्या खूबियां होती हैं।

स्वभाव

जून में जन्मे लोग बेहद आकर्षक और दिलचस्प व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये दिल के साफ और दूसरों का ख्याल रखने वाले माने जाते हैं। क्योंकि जून साल के सबसे गर्म महीनों में से एक है, इसलिए इनके स्वभाव में अग्नि तत्व का प्रभाव भी देखने को मिलता है। यही वजह है कि इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है, लेकिन इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता। ये मन में बैर या नफरत रखकर नहीं चलते और जल्दी सामान्य हो जाते हैं।

शुक्र ग्रह का प्रभाव

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जिसका असर इनकी पर्सनालिटी पर साफ दिखाई देता है। ये लोग देखने और बातचीत करने में काफी आकर्षक होते हैं, इसलिए लोग आसानी से इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। जून में जन्मे लोग अपने परिवार और दोस्तों से बेहद प्यार करते हैं। रिश्तों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाना इन्हें पसंद होता है। ये लोग लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहते हैं और हर जगह शांति व संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

दिमाग से होते हैं तेज

दिमाग के इतने शार्प और शातिर होते हैं कि जो काम इन्हें नहीं सुहाता दूसरों से बड़ी खूबी से निकलवा लेते हैं। इनके भीतर कई तरह के आर्ट छुपे होते हैं। व्यंजन बनाने का और सबको खिलाने का इन्हें विशेष शौक होता है। मन से ये बड़े विचित्र होते हैं।

भगवान विष्णु की होती है कृपा

सनातन परंपरा में जून का समय ज्येष्ठ मास से जुड़ा माना जाता है, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसी वजह से जून में जन्मे लोगों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है। जैसे भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं, वैसे ही ये लोग भी दूसरों की मदद करने और उनका ध्यान रखने में आगे रहते हैं।

मुश्किल परिस्थितियों में भी जून में जन्मे लोग धैर्य बनाए रखते हैं। ये शांत दिमाग से समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होते हैं। साथ ही इनमें सही और गलत की अच्छी समझ होती है और ये ईमानदारी व धर्म के मार्ग पर चलना पसंद करते हैं।

करियर

जून माह जन्मेयुवा कुशल अधिकारी, पेंटर, काउंसलर, मैनेजर, टीचर या डॉक्टर होते हैं। राजनीति के लिए अगर इनके सितारे थोड़े भी सहयोग करें तो सब पर छा जाने की ताकत रखते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में नेम-फेम-मनी सब भरपूर मिलता है। इन्हें सेल्फ मेड पर्सन कहना गलत नहीं होगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!