
Yearly Numerology 2026 : साल 2026 मूलांक 2 वालों को चंद्रमा से मिलेगा लाभ, नया साल कैसा रहेगा, ज्योतिर्विद से जानें
Numerology Number Yearly Numerology 2026: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जानें मूलांक 2 वालों के लिए साल 2026 में करियर एजुकेशन, आर्थिक, लवलाइफ और हेल्थ कैसी रहेगी।
चंद्रमा के स्वामित्व वाले 2 मूलांक के लोगों के लिए वर्ष 2026 स्वास्थ्य, मनोबल, धन, आय, पराक्रम, सुख, संतान, शिक्षा, अध्ययन, दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन लेकर आने वाला है। वर्ष 2026 का मूलांक 1 होगा । ऐसे में वर्ष 2026 दो मूलांक वाले लोगों के लिए सामान्य सकारात्मक प्रगति प्रदान करने वाला वर्ष साबित होगा है। क्योंकि दो अंक का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना गया है। चंद्रमा को जल, माता, कला, चंचलता,भावुकता, कोमलता, अनिश्चितता आदि का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में 2 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 दिनांक को हुआ है, उनके लिए 2026 में उतार चढ़ाव सहित एक चुनौती पूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कैसी रहेगी साल 2026 में मूलांक 2 की हेल्थ
स्वास्थ्य एवं मनोबल के दृष्टिकोण से जाए तो मूलांक 2 में जन्म लेने वाले लोगो के लिये यह वर्ष 2026 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी उतार चढ़ाव वाला वर्ष साबित होगा। क्योंकि एक तरफ जहाँ सूर्य के प्रभाव से मानसिक एवं व्यवहारिक रूप से तीव्रता की स्थिति उत्पन्न होगी तो वही चंद्रमा के प्रभाव से शालीनता का बोध होगा। अतः मनोबल में अत्यधिक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपके व्यवहार में खूब परिवर्तन एवं चंचलता देखी जा सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो यह वर्ष सामान्य रूप से सकारात्मक प्रगति वाला होगा। फिर भी अनियमित दिनचर्या के कारण रक्त संचार में अवरोध, मानसिक अवस्था मे परिवर्तन, फेफड़ों की समस्या, खांसी, कफ, एलर्जी, हृदय रोग में वृद्धि, दाई आंख की समस्याओं में वृद्धि हो सकती है। बाहर खाना पीना अपच, गैस्ट्रिक एवं पेट की समस्या में वृद्धि करने वाला साबित होगा। मुंह में छाले तथा इंफेक्शन की समस्या इस वर्ष बार-बार परेशान कर सकती है।
कैसा रहेगा साल 2026 में मूलांक 2 का करियर
करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो 2 मूलांक के लोगों के लिए यह वर्ष 2026 अचानक सफलता एवं धन लाभ प्रदान करने के साथ साथ आय के नए स्रोत बनाने वाला साबित हो सकता है। वाणी व्यवसाय के आधार पर आय का नया साधन स्थापित हो सकता है। व्यापार एवं व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहेगा। सरकारी तंत्र से जुड़ाव, राजनैतिक वर्चस्व में वृद्धि, स्कूल कॉलेज से जुड़ाव, द्रव्य, तैलीय पदार्थ, पर्यटन, यात्रा, पशु, व्यवसाय, अनाज, फल, फूल, दूध, दही, आदि से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से सफलता प्रदान करने वाला होगा
कैसी रहेगी साल 2026 में मूलांक 2 की आर्थिक लाइफ
घर, वाहन, अचल संपत्ति के सुख के दृष्टिकोण से 2 मूलांक वालो के लिए यह वर्ष 2026 प्रगति वाला एवं खर्चालु साबित होगा। जहां एक तरफ रियल इस्टेट, कंस्ट्रक्शन, जमीन, जायदाद, गृह निर्माण के क्षेत्र से लाभ होगा वही खर्च के दृष्टिकोण से भी यह वर्ष सामान्य साबित होगा। नए फ्लैट एवं घर खरीदे जा सकते हैं। जमीन का कार्य सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकता है। नए वाहन खरीदे जा सकते हैं अथवा पुराने वाहन का मरम्मत कराया जा सकता है। गृह सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। घर के साज सज्जा में वृद्धि हो सकता है। अध्ययन, अध्यापन, डिग्री, बौद्धिक क्षमता एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो 2 मूलांक के लिए यह वर्ष सभी अवरोधो को समाप्त करने वाले होंगे। मूलांक दो वालों के लिए इस वर्ष सरकारी कॉलेज से डिग्री लेने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के दृष्टिकोण से बेहतर वर्ष साबित होगा । नियमित रूप से अध्ययन करते हुए परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर नौकरी तथा डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। जहाँ संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा वही संतान के स्वास्थ्य को लेकर तनाव भी उत्पन्न होगा। नव दम्पति को संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। चंद्रमा के मित्र ग्रह के वर्ष के प्रभाव से पिता पुत्र के संबंध में मधुरता आएगी। बौद्धिक क्षमता के आधार पर तथा लेखन शक्ति के आधार पर समाज में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कैसी रहेगी साल 2026 में मूलांक 2 की लवलाइफ
दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2026 सामान्य तनावपूर्ण होगा। क्योंकि सूर्य के प्रभाव से आपके व्यवहार में अचानक तीव्रता एवं कटुता बढ़ सकती है परंतु चंद्रमा के मूलांक 2 के स्वामी होने के कारण स्वभाव में नरमी भी देखने को मिलेगी। इस वर्ष वैवाहिक कार्यक्रमों में सफलता थोड़े अवरोधों के एवं प्रयासों के बाद मिलेगी । परिवार में मांगलिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। इस वर्ष विपरीत लिंगी मित्रों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंध में वाद विवाद भी उत्पन्न हो सकता है। जिस कारण से दांपत्य जीवन में सामान्य तनाव देखने को मिल सकता है।
मूलांक दो वालों के लिए वर्ष 2026 में जनवरी, फरवरी, मार्च, जून, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर पॉजिटिव हैं।
वही अप्रैल, मई, जुलाई तथा अगस्त का महीना नेगेटिव
उपाय :- चंद्रमा की पूजा एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा करें
शुभ रंग -श्वेत व धवल, लाल, पिला रंग आपके लिए ठीक होगा।





