Aaj Ka Ank Jyotish 11 May 2026: कैसा रहेगा मूलांक 1 से 9 के लिए आज का दिन? पढ़ें विस्तृत अंक राशिफल
11 मई 2026 का आज का अंक ज्योतिष: मूलांक 1 से 9 तक का दैनिक राशिफल पढ़ें। मूलांक 2 और भाग्यांक 8 आज नए अनुभव और सहज बदलाव की ऊर्जा लेकर आ रहा है। जानिए मूलांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope Today: आज 11 मई 2026 का दिन शांत लेकिन गहरी ऊर्जा वाला है। इस दिन आप अपनी अंदरूनी शक्ति को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और भावनाओं को संतुलित रखने की जरूरत महसूस होगी। आज का दिन आपको धैर्य रखने, रिश्तों को सुधारने और जीवन में जरूरी बदलाव लाने का मौका दे रहा है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें, क्योंकि ये आगे चलकर बड़े परिणाम दे सकती हैं।
मूलांक 1
(1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे जातक)
आज आपकी नजर उन छोटी-छोटी बातों पर जाएगी, जिन्हें आप पहले अनदेखा कर देते थे। पछताने की बजाय उन्हें सुधारने की शुरुआत आज से ही कर दें। ऑफिस या काम के क्षेत्र में कोई ऐसा काम, जो लंबे समय से अटका पड़ा है, उसे आज हाथ में लें। आप पाएंगे कि वह उतना मुश्किल नहीं जितना लग रहा था। निजी जीवन में हर किसी की प्रतिक्रिया को कंट्रोल करने की कोशिश ना करें। अपनी बात शांत तरीके से कहें और दूसरे को सोचने का समय दें। आज आपकी नेतृत्व क्षमता अच्छी रहेगी, लेकिन अहंकार से बचें।
शुभ रंग: तांबई (Copper)
शुभ अंक: 14
मूलांक 2
(2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे जातक)
आज का दिन थोड़ा धीमा शुरू हो सकता है। अगर मूड अच्छा नहीं है, तो खुद को जबरदस्ती खुश दिखाने की कोशिश ना करें। जरूरी काम पहले निपटाएं और बाकी दिन को अपनी रफ्तार से बीतने दें। परिवार में कोई कुछ कह दे, तो दिल पर ना लें। आज फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें, इससे मन ज्यादा शांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों में उलझने की बजाय शांति बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 26
मूलांक 3
(3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे जातक)
आज आपके मन में नए विचारों की बाढ़ आ सकती है। लेकिन हर आइडिया को तुरंत दूसरों के साथ साझा ना करें। कुछ बातों को पकने का समय दें। जो काम अच्छा लगे, उसे कहीं नोट कर लें। काम या पढ़ाई के दौरान अपनी बात को कम शब्दों में समझाएं, इससे ज्यादा असर होगा। निजी रिश्तों में अपनी असली भावनाओं को मजाक के पीछे ना छिपाएं। कम बोलें, लेकिन साफ बोलें।
शुभ रंग: नींबू जैसा पीला
शुभ अंक: 8
मूलांक 4
(4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे जातक)
आज आपका शरीर थोड़ा आराम और देखभाल मांग रहा है। हो सकता है नींद पूरी ना हुई हो या खाने-पीने का समय बिगड़ गया हो। बड़े हेल्थ प्लान बनाने की बजाय आज सिर्फ एक छोटी सी आदत सुधारें। ऑफिस में काम के तरीके को ज्यादा पेचीदा ना बनाएं। परिवार में एक समय पर एक ही मुद्दा सुलझाएं, बाकी को कल पर छोड़ दें। धैर्य बनाए रखें, सब ठीक हो जाएगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 21
मूलांक 5
(5, 14 या 23 तारीख को जन्मे जातक)
आज रोज के रूटीन से थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है। मन बहलाने के लिए कोई छोटा बदलाव जरूर करें, लेकिन ऐसा कुछ ना करें जिससे कन्फ्यूजन बढ़े। किसी काम को करने का नया तरीका ढूंढें। अगर कोई आपके सामने प्लान रखे, तो पहले अपनी ऊर्जा और समय देख लें। रिश्तों में साफ रहें - 'हां' है तो 'हां' कहें और 'ना' है तो साफ 'ना' कहें।
शुभ रंग: फिरोजा
शुभ अंक: 3
मूलांक 6
(6, 15 या 24 तारीख को जन्मे जातक)
आज आपकी थोड़ी सी संवेदनशीलता पूरे दिन का माहौल बदल सकती है। आपके करीबी लोगों को आज सलाह की नहीं, बल्कि आपके प्यार और सहानुभूति की जरूरत है। घर के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए कोई छोटा सा काम करें। सुकून महसूस करने के लिए सब कुछ परफेक्ट होने का इंतजार ना करें। प्यार के मामले में आज की तुलना बीते कल से ना करें, जो आज सामने है उसे जीएं।
शुभ रंग: गुलाब
शुभ अंक: 29
मूलांक 7
(7, 16 या 25 तारीख को जन्मे जातक)
आज आपका ध्यान बारीकियों पर रहेगा, लेकिन हर छोटी बात को दिल से ना लगाएं। कुछ बातें काम की होंगी और कुछ सिर्फ थके हुए दिमाग की उपज। अगर मन में कोई दुविधा हो, तो सीधे सवाल पूछकर उसे खत्म करें। ऑफिस में उन चीजों पर ध्यान दें जिन्हें आप अक्सर छोड़ देते हैं। अपनी प्राइवेसी बनाए रखें, लेकिन इतने दूर ना हो जाएं कि लोग गलत अंदाजा लगाने लगें।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 12
मूलांक 8
(8, 17 या 26 तारीख को जन्मे जातक)
आज कोई गंभीर मामला सामने आ सकता है, लेकिन उसे पहाड़ जैसा बड़ा ना समझें। बस देखें कि आज आप क्या कर सकते हैं और वहीं से शुरुआत करें। ऑफिस में लोग आपसे समझदारी भरे जवाब की उम्मीद करेंगे, इसलिए शांत रहकर अपनी बात रखें। पैसों के मामले में दिखावे से बचें और व्यावहारिक फैसले लें। मन स्थिर रहेगा तो हर मुश्किल आसान हो जाएगी।
शुभ रंग: रस्ट
शुभ अंक: 27
मूलांक 9
(9, 18 या 27 तारीख को जन्मे जातक)
आज आप मन के किसी बोझ को उतार फेंकने के लिए तैयार रहेंगे। समस्या पूरी तरह हल ना हुई हो, पर अब आप उसे हर समय दिमाग पर हावी नहीं होने देंगे। अपनी ऊर्जा को किसी रचनात्मक काम, सफाई या प्लानिंग में लगाएं। निजी जीवन में थकान या गुस्से में कोई बात ना कहें। अपनी बातों को सरल और साफ रखें, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
शुभ रंग: वाइन
शुभ अंक: 6
11 मई 2026 का दिन शांति, समझ और संतुलन का दिन है। मूलांक 2 की कोमलता और भाग्यांक 8 की मजबूती आपको जिम्मेदारियों को सलीके से निभाने में मदद करेगी। आज छोटी-छोटी बातों को सुधारें, रिश्तों में मिठास बनाए रखें और अपनी अंदरूनी आवाज पर भरोसा करें। सकारात्मक रहें तो यह दिन आपके लिए यादगार साबित होगा।
डॉ. मधु कोटिया
(आध्यात्मिक काउंसलर, एनर्जी हीलर, टैरो रीडर और अंक ज्योतिषी)
Email: madhukotiya@gmail.com
Website: https://madhukotiya.com/
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


