
Numerology Horoscope 2026: नए साल में मिलेगा घर और गाड़ी, बुधादित्य योग से 5 मूलांक वालों के लिए कैसा होगा 2026?
Numerology Number 5 Horoscope: साल 2026 मूलांक 5 के जातकों के लिए कई अच्छी चीजें लेकर आ रहा है। साथ ही कई चुनौतियां भी आएगी लेकिन कुछ उपायों के जरिए इससे पार पा सकते हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे डालें एक नजर
बुध ग्रह के प्रतिनिधित्व वाले 5 जन्मांक वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन की स्थिति दिखाई देगी । पांच मूलांक वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2026 स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन के साथ-साथ नकारात्मक प्रभाव भी स्थापित करने वाला है । पांच मूलांक का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध ग्रह को बौद्धिकता कारक, शिक्षा, लेखन शक्ति, व्यवसाय, मैकेनिकल कार्य, बीमा विभाग, बैंकिंग कार्य, बजट निर्माण, संपादन का कार्य, दलाली, लाइजनिंग, सेल्समैन, पुस्तकालय, अनुवादक, संचार व्यवस्था तथा बौद्धिक कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है । वर्ष 2026 का मूलांक 1 होता है। 1 अंक का स्वामी सूर्य को माना जाता है। सूर्य को नेतृत्व, प्रभुत्व एवं वर्चस्व स्थापित करने वाला ग्रह माना गया है। आत्मा, साहस, संपन्नता, प्रशासनिक तंत्र, पिता, ऊर्जा, क्रोध, आक्रामकता, अहंकार तथा जिद्द का कारक ग्रह भी मंगल को माना जाता है। सूर्य को बुध का मित्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में वर्ष 2026 में 5 मूलांक वाले लोगों के लिए संघर्ष की स्थिति को खत्म करने वाला तथा पूर्ण सफलता स्थापित करने वाला होगा । ऐसे में 5 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 5, 14, 23 दिनांक को हुआ है। उन लोगो को वर्ष 2026 में निश्चित तौर पर अच्छी सफलता की स्थिति देखने को मिलेगा।
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 में हेल्थ कैसी रहेगी
मनोबल एवं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो पांच मूलांक वाले लोग मानसिक रूप से काफी बौद्धिक, सशक्त आत्मविश्वासी तथा हिम्मती होते हैं। चुनौतियों का सामना करना इन्हें पसंद होता है। किसी भी बिंदु पर बहुत ही गहराई से सोच विचार करते हैं। मानसिक रूप से स्थिर तथा धैर्यशील होते हैं। इसलिए मनोबल में उतार-चढ़ाव कम देखने को मिलता है। परंतु वर्ष 2026 में सूर्य के प्रभाव से उनके मूल प्रकृति में सकारात्मक बल देखने को मिलेगा तथा मानसिक रूप से आत्मविश्वास में वृद्धि , धैर्य में वृद्धि, स्थिरता में वृद्धि के साथ-साथ मनोबल में थोड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 पुराने रोगों से मुक्ति वाला वर्ष होगा तथा स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद एवं योग काफी सकारात्मकता प्रदान करने वाला होगा। फेफड़े की समस्या, स्नायु निर्बलता, चर्म रोग, दाद, फ्लू, जुकाम, सिर दर्द की समस्या के कारण थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। खून की कमी एवं ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है।
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 में धन की स्थिति कैसी रहेगी
सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 पांच मूलांक के लोगों में सोच-भोज तर्क शक्ति विचार शक्ति कल्पना शीलता की स्थिति अत्यंत मजबूत होने के कारण बौद्धिक कार्य करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। सूर्य के प्रभुत्व एवं प्रभाव से अपना स्थापित करने वाला वर्ष बुध आदित्य नामक योग का निर्माण कर देगा इस कारण से करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष सकारात्मक साबित होने वाला है। जहां एक तरफ तार्किक विचारों में वृद्धि होगी वहीं पर सूर्य का बल भी प्राप्त होगा। ऐसे में व्यक्ति अपने विचारों को सही तरीके से अभिव्यक्त करके अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ा सकता है। किसी भी कार्य में अपने मूल प्रकृति स्थिरता के अनुसार हर कार्य में तीव्रता बनी रह सकती है। प्रशासनिक क्षेत्र में, राजनीति के क्षेत्र में, टेलीफोन विभाग, सेल्समैन, डाकघर, पोस्टमैन, बीमा सेक्टर, रेलवे क्षेत्र में , इंजीनियरिंग क्षेत्र, संपादकीय क्षेत्र, पत्रकारिता क्षेत्र, लेखन क्षेत्र, व्यवसाय, रेडियो व्यवसाय, पुस्तकालय, ट्रांसपोर्ट के कार्यों में, पुरातत्व विभाग में, पर्यटन क्षेत्र में तथा भौतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग विशेष रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। गृह एवं वाहन सुख के दृष्टिकोण से यह वर्ष शुभ फल प्रदायक साबित हो सकता है। जीवन को सुगमता से संचालित करने के लिए भौतिकता के सभी संसाधन सरलता एवं सहजता के साथ प्राप्त हो सकते हैं। गृह सुख में वृद्धि के साथ-साथ वाहन के सुख में भी वृद्धि करने वाला, यह वर्ष 5 मूलांक के लोगों के लिए उत्तम वर्ष होगा। एक तरफ जहां अपने बौद्धिक बल से धनार्जन करेंगे। वहीं पर सूर्य के प्रभाव से आकर्षण एवं नेतृत्व शक्ति में वृद्धि करने वाले होंगे। ऐसे में इस वर्ष सुख के संसाधनों में एवं सुख में वृद्धि की संभावना ज्यादा रहेगी। अतः गृह निर्माण तथा वाहन के सुख में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी।
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 में करियर कैसा रहेगा?
अध्ययन डिग्री एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 में अध्ययन अध्यापन में चल रहे अवरोध समाप्त करने वाला साबित होगा । परिश्रम के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बौद्धिक क्षमता के आधार पर भी अच्छे सफलता देखने को मिल सकती है। नई डिग्री के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर प्रगति एवं प्रसन्नता का अवश्य साबित होगा। संतान सुख में वृद्धि की स्थिति बन सकती है। धन उत्पत्ति के लिए भी यह सब वर्ष सकारात्मक फल प्रदायक हो सकता है।
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 की लवलाइफ कैसी रहेगी
दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष शुभ फल प्रदायक होगा। इस वर्ष आपके व्यवहार में तीव्रता एवं कठोरता में कमी देखने को मिलेगी । इस कारण से दांपत्य जीवन में मधुरता एवं आनंद की प्राप्ति होगी । जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चल रही सामान्य चिंता समाप्त होगी। विवाह के लिए आ रहे अवरोध समाप्त हो जाएंगे। जो लोग भी वैवाहिक जीवन में प्रवेश करना चाहते हैं। उनके लिए यह वर्ष एक अच्छा वर्ष साबित होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही साथ नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंध में अपने अहंकार को दूर रखना होगा।
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 में बेस्ट महीना
जनवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, अक्टूबर तथा दिसंबर माह विशेष रूप से शुभ फल प्रदायक होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बन सकती बनेगी। मनोबल में उन्नति रहेगी। धन संबंधित कार्यों में प्रगति रहेगा। पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। सुख संपन्नता में वृद्धि होगी। बुद्धि का सार्थक प्रयोग हो पाएगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति बनेगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा । परंतु फरवरी, जुलाई, अगस्त एवं नवंबर महीना कार्यों में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाला होगा। अधिक परिश्रम के बाद सामान्य फल ही प्राप्त होगा। साथ ही साथ प्रेम संबंधों में तनाव अथवा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय : श्री हरि विष्णु जी एवं सूर्य देव की आराधना विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगी। रविवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनि का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना सफलता में सहायता प्रदान करेगा।





