Hindi Newsधर्म न्यूज़numerology horoscope 2025 mangal ka saal kaisa rahega 9 mulank lucky number by astrologer numerology predcitions
Numerology Horoscope 2025: किन मूलांक वालों के लिए लकी रहेगा नया साल, ज्योतिर्विद से जानें मंगल के साल के लकी मूलांक

Numerology Horoscope 2025: किन मूलांक वालों के लिए लकी रहेगा नया साल, ज्योतिर्विद से जानें मंगल के साल के लकी मूलांक

संक्षेप:

आने वाला साल 2025 मंगल का साल होगा, क्योंकि 2025 का जोड़ 9 है और 9 नंबर का स्वामी मंगल है। मंगल का संबंध हनुमान जी से है, इसलिए इस साल हनुमान जी की विशेष पूजा करें। अंक ज्योतिष के अनुसार 9 मूलांक के लिए नया साल अच्छा रहेगा और किस तरह वो लाभ पा सकते हैं।

Nov 28, 2024 11:20 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आने वाला साल 2025 मंगल का साल होगा, क्योंकि 2025 का जोड़ 9 है और 9 नंबर का स्वामी मंगल है। मंगल का संबंध हनुमान जी से है, इसलिए इस साल हनुमान जी की विशेष पूजा करें। अंक ज्योतिष के अनुसार 9 मूलांक के लिए नया साल अच्छा रहेगा और किस तरह वो लाभ पा सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानें ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार किन मूलांक वालों के लिए लकी है नया साल 2025
मंगल प्रभावी जन्म कुंडली वाले व्यक्तियों के लिए यह वर्ष बेहद ही सकारात्मक वर्ष होगा। 9 अंक से संबंधित लोगों के लिए विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगा। मंगल प्रभावी अंक 9 से जुड़े लोगों में साहस, सुदृढ़ता, संपन्नता, उग्रता, प्रचंडता का भाव होता है । 9 मूलांक से संबंधित लोग अपने परिश्रम अनुशासन तथा कार्यशैली के आधार पर विशेष लाभ प्राप्त करते हैं। अगर ये लोग मेहनत करें, अनुशासन में रहें, सभी काम समय पर करें और इनकी कार्यशैली दूसरों से अलग हो तो 2025 इनके लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। मंगल के शुभ प्रभाव से 1, 2 एवं 3 मूलांक से संबंधित लोग भी विशेष रूप से सफलता प्राप्त करेंगे, इसलिए ये लोग लोग अपने श्रम पर, पुरुषार्थ पर, परिश्रम पर विशेष ध्यान दें।

इस साल क्या करें
इस साल में गुस्से पर थोड़ा काबू पाना होगा। मंगल अग्नि तत्व है और रक्त का कारक है। इसलिए इसलिए इस समय ऐसी चीजों से बचें, जिसमें चोट लगने का खतरा हो। मंगल अग्नि का कारक भी है, इसलिए ऐसे चीजों से बचें, जिनमें आग लगने का खतरा हो। छोटे भाई बहनों को प्यार करें। इस साल वाद-विवाद दूर कर लें। जो काम आपने उठाया, उसे बीच में न छोड़े, उसे पूरा ही करें। कोई काम पेंडिग न छोड़ें, समय पर उसे इस साल पूरा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!