Numerology: 1-9 मूलांक वालों का 12 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology: 1-9 मूलांक वालों का 12 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

संक्षेप:

Horoscope Numerology 12 October 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Oct 11, 2025 01:24 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Numerology Horoscope 12 October 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 12 अक्टूबर को रविवार का दिन है। इस दिन मूलांक 2 वालों को नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 12 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1-9 मूलांक वालों का 12 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

मूलांक-1: आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। बच्चों की सेहत को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। धन के मामले सुलझाने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

मूलांक-2: आज आपको बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचना चाहिए। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
शनि की चाल मचाएगी खूब धमाल, 27 नवंबर तक 3 राशियों को खूब होगा लाभ

मूलांक-3: आज आपको अपनी सेहत में सुधार नजर आएगा। काम के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन का आगमन होगा। अपनों की मदद से किसी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार में विस्तार हो सकता है।

मूलांक-4: आज आपकी लाइफ में अपनों में वृद्धि होगी। घरेलू सुख बढ़ेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा और मेहनत के अनुरूप कार्यस्थल पर परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक-5: आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत में बैलेंस बनाकर चलना चाहिए, गुस्से से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। कामकाज के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है। पार्टनर की सेहत की चिंता हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
कब है दिवाली, धनतेरस, नोट कर लें सही डेट, खरीदारी व दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

मूलांक-6: आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। लग्जरी आइटम पर अधिक धन खर्च करने से बचें।

मूलांक-7: आज आपके मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा हो सकती है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

मूलांक-8: आर्थिक व मानसिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें। आपको आर्थिक तंगी का सामना जरूर करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। आपका आकर्षण और व्यक्तित्व आपको कुछ नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। कार्यस्थल पर आप अटके हुए कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं।

मूलांक-9: आज आपकी एनर्जी भरपूर रहेगी। ऑफिस में काम का दबाव हो सकता है। अपने परिवार के साथ समय बिताकर इसका सदुपयोग करेंगे। रिश्तेदार आज आपके जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद का कारण बन सकते हैं। मानसिक तनाव लेने से बचें। धन का आगमन होगा और आपके अपनों में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!