Hindi Newsधर्म न्यूज़new year wishes 2026 in hindi photos: happy new year quotes images status wallpaper greetings
NEW Year Wishes 2026 in Hindi : ये लेटेस्ट नए साल की शुभकामनाएं, फोटो व कोट्स भेजकर कहें हैप्पी न्यू ईयर 2026

NEW Year Wishes 2026 in Hindi : ये लेटेस्ट नए साल की शुभकामनाएं, फोटो व कोट्स भेजकर कहें हैप्पी न्यू ईयर 2026

संक्षेप:

New Year wishes 2026 in Hindi photos: आज हम आपके लिए ऐसी चुनिंदा शायरियां व मैसेज लेकर आएं हैं जिनके जरिए आप नए साल की बधाइयां दे सकते हैं। नए साल के यह मैसेज देखते ही सामने वाले के चेहरे पर स्माइल भी आ जाएगी।

Jan 01, 2026 05:27 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Happy New Year Wishes in Hindi , Messages, photos : दुनिया नए साल 2026 के भव्य स्वागत के जश्न में डूबी हुई है। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में आतिशबाजी और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। हर कोई पुरानी यादों को पीछे छोड़कर नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ नए साल का स्वागत कर रहा है। देश और दुनिया के अलग-अलग इलाकों से ऐसे सैंकड़ों वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग नववर्ष के स्‍वागत में डूबे नजर आ रहे हैं। व्हाट्सअप से लेकर सोशल मीडिया तक सभी तरफ नए साल की शुभकामना संदेशों की भरमार है। नया साल नया जोश, नई उमंग और नई उम्मीदें लेकर आता है। यह हम सभी के लिए एक ऐसा मौका भी होता है जब हम अपने पुराने दोस्तों, करीबियों, सहयोगियों और सीनियर्स को याद करते हैं। ऐसे मौके पर आप सभी को नीचे दी गई है हैप्पी न्यू ईयर शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

भुला दो बीता हुआ कल

दिल में बसाओ ये आने वाला कल

दिल से मेरी यही है कामना

आपके लिए खुशियां लेकर आए

नए साल का हर नया पल

नए साल 2026 की शुभकामनाएं

नया रंग हो नई उमंगे,आंखो में उल्लास नया

नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया

नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग

नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

इस नए साल खुशियों की बरसातें हों

प्यार के दिन और मोहब्बत भरी रातें हों

रंजिशे नफरतें मिट जाएं सदा के लिए

सभी के दिलों में ऐसी चाहतें हों

नए साल 2026 की शुभकामनाएं

श्री गणेश जी की असीम कृपा से यह नया साल आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy New Year Photos

नए वर्ष में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नए सपनों के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। गणपति बाप्पा का दिव्य आशीर्वाद आपको और आपके परिवार को सदा सुखी और समृद्ध बनाए रखे।

सूरज की तरह चमकते रहो आप,

चांद की तरह खिलते रहो आप,

2026 में गम आपसे कोसों दूर रहे,

सफलता की बुलंदियों को छूते रहो आप

मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,

नया साल मुबारक हो उन्हें, जिनकी आंखों में नई पहचान होती है

इस नए साल में हर बेरोजगार को नौकरी और देश को आत्मनिर्भरता मिले,

हर किसान की फसल लहलहाए और मेहनत रंग लाए,

हर कामगार को उन्नति और सम्मान मिले,

और हमारे समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण हमेशा बना रहे।

नया साल, नई उम्मीदें, नया उत्साह आप सबको खूब मुबारक !

ॐ श्री गणेशाय नमः

शुभ प्रभात आपका दिन मंगलमय हो

नया सवेरा एक नई किरण के साथ,

नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ,

आपको नया साल मुबारक हो,

ढेर सारी दुआओं के साथ

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

मेरी ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ

आपको आशीर्वाद मिले गणेश से

विद्या मिले सरस्वती से, दौलत मिले लक्ष्मी से

खुशियां मिले रब से, प्यार मिले सबसे

यही दुआ है दिल से

हैप्पी न्यू ईयर 2026

अगर दोस्ती एक गुनाह तो उसे होने मत देना,

अगर दोस्ती खुदा है तो उसे खोने मत देना

अगर की है किसी से दोस्ती,

तो उस दोस्त को खफा न होने देना

-Happy New Year 2026

न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए

खुदा करे नया साल खुशियों की बरसात लाए

नए साल 2026 की शुभकामनाएं

Happy New Year Photos

राह मिले राहगीर को मुकम्मल ऐसा साल बने

नए वर्ष के नए दिन आपके लिए कमाल बने

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

नए साल पर पुरानी ख्वाहिश है

नए साल में हमारी नई आजमाइश है

हम हर हाल करेंगे कोशिश पूरी

हौसलों में जब तक बची गुंजाइश है

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर साल आता है,

हर साल जाता है,

इस साल आपको वो मिले

जो आपका दिल चाहता है

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

रिश्ते बने रहें, प्यार बढ़ता रहे

यही नए साल की सच्ची दुआ है.

नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई!

जैसे फूल खिलते हैं चमन में,

वैसे ही खुशियां खिलें आपके जीवन में.

हैप्पी न्यू ईयर 2026

भूल जाओ कल को,

दिल में बसाओ आने वाले कल को

नया साल 2026 मुबारक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;