Hindi Newsधर्म न्यूज़new year 2026 is beginning with this shubh do secret upay for financial gain
इस शुभ योग के साथ हो रही नए साल की शुरुआत, करें ये गुप्त उपाय, होगा धन लाभ

इस शुभ योग के साथ हो रही नए साल की शुरुआत, करें ये गुप्त उपाय, होगा धन लाभ

संक्षेप:

नया साल 2026 ज्योतिष गणना के मुताबिक काफी महत्वपूर्ण है। नए साल की शुरुआत में कई शुभ संयोग बन रहा है, जो कई मायनों में शुभ होगा। पंचांग के मुताबिक साल का पहला दिन गुरुवार को पड़ रहा है। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

Dec 19, 2025 07:33 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नया साल 2026 ज्योतिष गणना के मुताबिक काफी महत्वपूर्ण है। नए साल की शुरुआत में कई शुभ संयोग बन रहा है, जो कई मायनों में शुभ होगा। पंचांग के मुताबिक साल का पहला दिन गुरुवार को पड़ रहा है। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। साथ ही पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पहला दिन पड़ रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो सुख-समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को रवि योग भी बन रहा है, जो रात 10:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:14 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को काफी शुभ माना जाता है। यह योग धन लाभ के लिए विशेष फलदायी माना गया है। ऐसे में इस दिन कुछ गुप्त उपाय करना शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं।

पहला उपाय

जैसा कि 1 जनवरी को शुक्रवार पड़ रहा है। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद एक पीली कौड़ी या हल्दी लगी कौड़ी हाथ में लें। मन ही मन माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी आर्थिक परेशानी और इच्छाओं को स्मरण करें। इसके बाद कौड़ी को बिना किसी को बताए अपनी तिजोरी, पर्स या जहां भी आप धन रखते हैं, वहां रख दें। इसे पूरे साल संभालकर रखें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

दूसरा उपाय

साल के पहले दिन शाम को प्रदोष काल में ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें। किसी को बताए बिना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और वहां से चुपचाप लौट आएं। माना जाता है कि इस तरह की गई प्रार्थना सीधे शिव कृपा दिलाती है। इससे जीवन सुखमय बनेगा। साथ ही भय और कष्टों का नाश होगा।

तीसरा उपाय

नए साल पर घर से बाहर निकलते समय एक साफ रूमाल में थोड़ा सा कच्चा चावल बांधकर अपने पास रखें। इसे पूरे दिन अपने साथ ही रखें और रात में किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को चुपचाप करने से रिश्तों में मधुरता आती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में बन रहा ये दुर्लभ संयोग, 7 राशियों की बल्ले ही बल्ले
ये भी पढ़ें:अंगूठी पहनने या नाम बदलने से किस्मत बदलती है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!