नजर उतारते वक्त क्या बोलना चाहिए? पढ़ें ये 2 पावरफुल मंत्र
क्या आप किसी की नजर उतारते वक्त कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा मंत्र बोला जाए? यहां जानें नजर उतारते वक्त पढ़ा जाने वाला सही मंत्र और नजर उतारने का सरी तरीका भी।

आपने अक्सर घर के बड़ों से ये कहते हुए सुना होगा कि लगता है किसी की नजर लग गई है। जब कोई छोटा बच्चा बिना वजब रोता है या फिर अचानक से तबीयत बिगड़ जाए या फिर बार-बार कोई काम अटक रहा हो तो या फिर घर में हमेशा छोटी-बड़ी दिक्कत लगी ही रहे तो लोग इसे बुरे नजर के असर के रूप में देखते हैं। ऐसे में घर पर ही लोग नमक, राई और सूखी लाल मिर्च या फिर कपूर जलाकर नजर उतारते हैं। आपने भी ऐसा किया होगा या फिर आपकी किसी ने नजर जरूर उतारी होगी। नजर उतारते वक्त अक्सर लोग इस बात पर फंसते हैं या कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर नजर उतारते वक्त कहां क्या जाए?
मान्यता है कि नजर उतारते वक्त अगर सही मंत्र पढ़ा जाए तो ये और भी असरदार होता है। अगर आप किसी की नजर उतारते वक्त हर बार इस बात पर अटक जाते हैं कि क्या बोला जाए तो दो सबसे पावरफुल मंत्र बोल सकते हैं। जानिए इस मंत्र के साथ-साथ नजर उतारने का सबसे आसान तरीका और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
1. भगवान हनुमान का मंत्र
अगर आप किसी की नजर उतार रहे हैं तो इस दौरान भगवान हनुमान के पावरफुल मंत्र ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् को बोलें। अगर ये मंत्र आपको ऐन मौके पर याद ना आए या फिर मुश्किल लग रहा है तो आप इसकी जगह हनुमान चालीसा की इस चौपाई को बोल सकते हैं- संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा। मान्यता है कि भगवान हनुमान के इन मंत्रों बुरी से बुरी नकारात्मकता दूर हो जाती है और इससे मन शांत रहता है।
2. भगवान शिव का मंत्र
नजर उतारते वक्त भगवान शिव को याद करना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान आप ॐ नमः शिवाय का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र सबसे आसान लेकिन सबसे ज्यादा पावरफुल है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और मन का डर भी कम होता है।
इस आसान तरीके से उतारें नजर
राई, नमक और सूखी 2-3 लाल मिर्च मुट्ठी में लें। जिसकी नजर उतारनी है उसे सामने बैठा लें। अब ऊपर दिए गए मंत्र को पढ़ते हुए अपने हाथ को उस व्यक्ति के सिर से पैर तक सात बार वार दें यानी घुमा दें। यहां ध्यान रखें कि आपको हाथ क्लॉक वाइज घुमानी है। अब इन चीजों को कपूर में जला दें और इसकी राख को घर के बाहर किसी पेड़ के आसपास डाल दें या फिर मिट्टी में दबा दें। आप चाहें तो इसे बहते हुए पानी में भी डाल सकते हैं।
नजर उतारते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
1. जब भी आप किसी की नजर उतारें तो इस दौरान मन को शांत रखें।
2. नजर उतारते वक्त बात ना करें।
3. इस प्रक्रिया को करते हुए मन में विश्वास बनाकर रखें कि सब सही होगा। नजर उतारना धार्मिक मान्यता है जिसे कई परिवार पीढ़ियों से मानते आ रहे हैं। हालांकि ये आस्था से जुड़ी चीज है। किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसका सॉल्यूशन प्रैक्टिकल तरीके से भी निकालें।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


