मनचाही नौकरी पाने का आसान उपाय, नवरात्रि में बस करें तीन दिन लगातार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Navratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की कृपा या आशीर्वाद पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में कुछ उपायों को करने से नौकरी से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

navratri upay for job
नवरात्रि में नौकरी पाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?

Navratri Upay 2026 for job in hindi: बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जो इस समय नौकरी की तलाश में होंगे या फिर नौकरी बदलने के लिए अवसरों की खोज में होंगे। ज्योतिष शास्त्र में नवरात्रि का समय भाग्य जगाने के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। कहते हैं कि नवरात्रि में कुछ उपायों को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से नौकरी से जुड़ी हर बाधा या परेशानी दूर हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मनचाही नौकरी पाने के लिए नवरात्रि में एक छोटा उपाय लाभकारी माना गया है। कहते हैं कि इस उपाय को नवरात्रि के किसी भी तीन दिन लगातार करने मां दुर्गा साधक को मनचाही नौकरी पाने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। जानें नौकरी पाने के लिए नवरात्रि का उपाय।

नौकरी पाने के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मनचाही नौकरी पाने के लिए नवरात्रि में लगातार 3 दिन रातों को इस प्रयोग को करना चाहिए। प्रत्येक रात्रि को मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और इसके बाद दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ करें। कहते हैं कि भक्ति भाव और सच्चे मन से इस उपाय को करने से मां भवानी की कृपा से मनचाही नौकरी मिल जाती है।

मां दुर्गा किस वाहन से होंगी विदा:

इस साल मां का आगमन हाथी यानी गज से हुआ है। पृथ्वी लोक पर मां का आगमन गज पर अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है। यह स्वाभाविक है कि जब देवी का आगमन होता है, तो उनकी विदाई भी होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विदाई दशमी को होती है। उस दिन रविवार या सोमवार हो, तो देवी भैंसे पर सवार होकर जाती हैं। इसका प्रभाव देश पर अशुभ होता है। यह रोग और शोक की स्थितियां बनाता है।

शनिवार या मंगलवार के दिन दशमी होने पर देवी की सवारी मुर्गा होती है। इसके अशुभ फल होते हैं। इससे दुखों और कष्टों में वृद्धि होती है। अगर विदाई बुधवार या शुक्रवार के दिन हो, तो देवी का हाथी पर सवार होकर जाना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपको आपके अच्छे कार्यों का फल मिलेगा।

बृहस्पतिवार के दिन दशमी हो, तो देवी दुर्गा की सवारी मनुष्य होती है। यह शुभ फलदायक होती है। इससे देश में चारों तरफ सुख-शांति और संपन्नता आती है।

मुर्गे पर सवार होकर मां करेंगी प्रस्थान:

इस साल दशमी तिथि 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को है। ऐसे में मां दुर्गा का प्रस्थान मुर्गे पर होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नवरात्रि के किसी भी 3 दिन कर लें ये छोटा सा उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी