आज से 7 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, नवरात्रि के पहले दिन सूर्य, चंद्र, शुक्र, बुध, गुरु, शनि, मंगल देंगे लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Navratri Rashifal Sun Moon Transit Mars Mercury Venus horoscope 2026 : नवरात्रि के पहले दिन से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस दिन बुधादित्य राजयोग, गुरु मंगल योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है।

Navratri Rashifal
कल से सोने जैसी चमकेगी 7 राशियों किस्मत

Navratri Rashifal 2026, नवरात्रि का राशिफल : 11 अक्टूबर के दिन नवरात्रि का पहला दिन है। रविवार से शारदीय नवरात्रि का व्रत- पूजन शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है साथ ही बुध और शुक्र की युति भी बनी हुई है। वहीं, कर्क राशि में गुरु और मंगल विराजमान हैं। कन्या राशि में सूर्य बैठे हुए हैं। कुंभ राशि में राहु रहने वाले हैं। शनि मीन राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। सुबह 10:04 मिनट के बाद चंद्रमा भी कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन चित्रा नक्षत्र के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग, गुरु मंगल योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। आइए पंडित जी से जानते हैं शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पर गुरु, शुक्र, चंद्रमा, बुध, मंगल, शनि और सूर्य मिलकर किन राशियों को मालामाल बनाने जा रहे हैं-

आज से 7 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, नवरात्रि के पहले दिन सूर्य, चंद्र, शुक्र, बुध, गुरु, शनि, मंगल देंगे लाभ

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन ग्रहों की चाल से लगभग 7 राशियों के लिए समय बेहद लाभप्रद रहने वाला है।

मेष राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन लाभकारी रहेगा। आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। नौकरी कर रहे हैं लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहेगा?

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन शानदार रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आप विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन फायदेमंद रहेगा। हस्ट-पुष्ट रहेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहेगा?

तुला राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन शुभ रहेगा। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

धनु राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में आपको अपने पद से जुड़ी कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिलेगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा रहेगा?

कुंभ राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का पहला दिन पॉजिटिव रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगाने से मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। धन का आगमन भी होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से सोने जैसी चमकेगी 7 राशियों किस्मत, नवरात्रि के पहले दिन खूब होगा लाभ