Navratri Panchang : नवरात्र के तीसरे दिन भौमे जया सिद्ध योग, चौथे दिन आयुष्मान योग पंचमी पर कालदंड औदायिक योग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Navratri Panchang in hindi: नवरात्रि के तीन दिन बहुत खास हैं। इन तीनों दिन बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। इन तीनों दिनों में आयुष्मान योग से लेकर औदायिक योग रहेगा।

navratri day 3, navratri 3rd day, navratri third day maa chandraghanta, maa chandraghanta puja vidhi, maa chandraghanta manta, third day color, navratri 3rd day color, Spirituality News in Hindi, Festivals News in Hindi, Festivals Hindi News, नवरात्रि 2026, चैत्र नवरात्रि
नवरात्र का तीसरा दिन

Navratri Panchang in hindi: नवरात्रि के तीन दिन बहुत खास हैं। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। इन तीनों दिन बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। इन तीनों दिनों में आयुष्मान योग से लेकर औदायिक योग रहेगा। नवरात्र के चौथे दिन कुष्मांडा माता की पूजा होगी। इस दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी है और भद्रा भी रहेगी। इसके बाद पांचवे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और सौभाग्य योग रहेगा। इस दिन मां स्कंद माता का दर्शन पूजन किया जाएगा इसलिए आगे के तीन दिनों का पंचांग देख लें। आइए जानें नवरात्र के तीन दिनों का पंचांग

नवरात्र का तीसरा दिन कब?

शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि आज 13 अक्टूबर दिन मंगलवार को है। इस दिन विशाखा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर रात में 1:47 बजे तक रहेगा। इस दिन प्रीत योग सूर्योदय से रात में 9:30 बजे तक और भौमे जया सिद्ध योग रात में 10:28 बजे तक रहेगा। उसके उपरांत रवि योग रात में 1:45 तक व्याप्त रहेगा । इस दिन माता चंद्रघंटा देवी का दर्शन किया जाएगा इसे सिंदूर तृतीया भी कहा जाता है। इसी दिन शुक्र 12:20 बजे रात को पश्चिम दिशा में अस्त भी हो जाएगा। इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

नवरात्र का चौथा दिन कब?

नवरात्र के चौथे दिन 14 अक्टूबर बुधवार को होगा। यह तिथि 14 अक्टूबर को सूर्योदय पूर्व से लेकर के रात में 11:51 बजे तक व्याप्त रहेगी। इस दिन अनुराधा नक्षत्र रात में 3:56 बजे तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग रात में 9:38 बजे तक तथा सौम्य योग रहेगा। इस दिन दिन में 11:05 बजे से लेकर रात में 11:51 बजे तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग तथा रवि योग भी व्याप्त रहेगा। इस दिन माता के चतुर्थ रूप कुष्मांडा का दर्शन किया जाएगा साथ ही वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा।

नवरात्र का पांचवा दिन कब होगा?

नवरात्र का पांचवा दिन 15 अक्टूबर दिन गुरुवार को होगा । पंचमी सूर्योदय पूर्व से लेकर रात में 1: 42 बजे तक व्याप्त रहेगी। पंचमी तिथि 15 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिन रात ज्येष्ठा नक्षत्र और सौभाग्य योग रहेगा । कालदंड नामक औदायिक योगा रहेगा। इस दिन स्कंद माता का दर्शन पूजन किया जाएगा। इस दिन उपांग ललिता व्रत भी होगा तथा गुरु पूर्णा सिद्धि योग रात में 1:42 बजे तक व्याप्त रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Navratri Panchang : नवरात्र के तीसरे दिन भौमे जया सिद्ध योग