

Navratri kab hai shardiya navratri 2026 : शक्ति की उपासना के लिए नवरात्र का समय सर्वोत्तम माना जाता है। हर साल अक्टूबर से नवंबर के महीने में शारदीय नवरात्रि पड़ती है। इस साल भी सभी को माता दुर्गा देवी के आगमन का बेसब्री से इंतजार है। माता दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में देवी की विधिवत आराधना की जाती है। श्रद्धा और विश्वास के साथ मां दुर्गा की उपासना करने से भक्तों को समृद्धि, बल, शांति और पॉजिटिव ऊर्जा प्राप्त होती है। आप भी सोच रहे हैं इस साल की नवरात्रि कब से कब तक रहेगी। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी और किस दिन किस देवी की पूजा की जाएगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरु होगी, जिसका समापन 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा।
11 अक्टूबर: मां शैलपुत्री
12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी
13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा
14 अक्टूबर: मां कुष्मांडा
15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता
16 अक्टूबर: मां कात्यायनी
17 अक्टूबर मां कालरात्रि
18 अक्टूबर: मां महागौरी
19 अक्टूबर: मां सिद्धिदात्री
धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं और उसी के आधार पर साल के शुभ-अशुभ फल का संकेत मिलता है। इस वर्ष 11 अक्टूबर को कलश स्थापना होने के कारण मां दुर्गा हाथी (गज) पर सवार होकर आएंगी। धार्मिक मान्यता में हाथी पर मां का आगमन शुभ माना जाता है। इसे अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि का प्रतीक माना गया है। वहीं, 20 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी के दिन मां दुर्गा अपने पूरे परिवार के साथ मुर्गे (चरणायुध) पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। मान्यता के अनुसार मुर्गे पर मां की विदाई होने पर जनमानस में विकलता की स्थिति बनी रहने का संकेत माना जाता है। इस प्रकार मां का आगमन शुभ संकेत दे रहा है, जबकि प्रस्थान को लेकर धार्मिक मान्यताओं में सावधानी का संकेत बताया गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार और सोमवार को नवरात्रि प्रारंभ होने पर मां दुर्गा हाथी पर, शनिवार और मंगलवार को घोड़े पर, गुरुवार और शुक्रवार को डोली पर तथा बुधवार को नौका पर सवार होकर आती हैं। हाथी पर आगमन को अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि का संकेत माना जाता है। घोड़े पर आगमन को युद्ध या अशांति की आशंका, नौका पर आगमन को मनोकामनाओं की पूर्ति तथा डोली पर आगमन को रोग एवं कठिन परिस्थितियों से जोड़कर देखा जाता है।
रविवार और सोमवार को विजयादशमी होने पर मां दुर्गा भैंसे पर, शनिवार और मंगलवार को मुर्गे पर, बुधवार और शुक्रवार को हाथी पर तथा गुरुवार को नर वाहन पर प्रस्थान करती हैं। धार्मिक मान्यता में भैंसे पर प्रस्थान को शोक, मुर्गे पर जनमानस में विकलता, हाथी पर शुभ वर्षा तथा नर वाहन पर शुभ-सौख्य का संकेत माना गया है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यता, शास्त्रीय मत व हिंदू पंचांग पर आधारित हैं। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा