नवरात्रि का पांचवा दिन आज: मां स्कंदमाता का मंत्र, कवच, आरती, सुबह-शाम का मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Navratri Day 6 2026 Maa Skandamata Pooja : शारदीय नवरात्रि की पञ्चमी तिथि देवी स्कंदमाता को समर्पित है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना का विधान है। मां की आराधना से भक्तों को शांति, समृद्धि और पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है।

navratri 5th day 2025
navratri 5th day 2025, maa skandamata

Navratri Day 6 2026 Maa Skandamata Pooja: इस साल शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन गुरुवार के दिन है। शारदीय नवरात्रि की पञ्चमी तिथि देवी स्कंदमाता की पूजा को समर्पित है। मां स्कंदमाता को ममता, करुणा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं। भगवान कार्तिकेय का एक नाम स्कंद भी है। इसलिए देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है। मां दुर्गा का ये स्वरूप भक्तों को प्रेम, त्याग, धैर्य और ममता का संदेश देता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन के पूजा मुहूर्त, मंत्र, विधि, कवच, आरती और स्तुति

नवरात्रि का पांचवा दिन आज: मां स्कंदमाता का मंत्र, कवच, आरती, सुबह-शाम का मुहूर्त

शुभ - उत्तम 06:22 से 07:48 (सुबह )

चर - सामान्य सुबह 10:40 से दोपहर 12:07

लाभ - उन्नति 12:07 से 01:33 (दोपहर)

शुभ - उत्तम 04:25 से 05:52 (शाम) वार वेला

अमृत - सर्वोत्तम 05:52 से 07:25 (शाम)

चर - सामान्य 07:25 से 08:59 (शाम)

कैसा है मां स्कंदमाता का स्वरूप

मां स्कंदमाता का स्वरूप अत्यंत दिव्य और मनोहारी है। देवी चार भुजाओं वाली हैं। उनके दो हाथों में कमल का पुष्प सुशोभित रहता है। जबकि एक हाथ में भगवान स्कंद को गोद में धारण करती हैं। दूसरा हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने की मुद्रा में रहता है। मां कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसलिए उन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। मां का यह स्वरूप मातृत्व, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां की आराधना से भक्तों को शांति और पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है।

मां स्कंदमाता का मंत्र

ॐ देवी स्कन्दमात्रे नमः॥

मां स्कंदमाता का स्तुति का मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

स्तोत्र

नमामि स्कन्दमाता स्कन्दधारिणीम्।

समग्रतत्वसागरम् पारपारगहराम्॥

शिवाप्रभा समुज्वलां स्फुच्छशागशेखराम्।

ललाटरत्नभास्करां जगत्प्रदीप्ति भास्कराम्॥

महेन्द्रकश्यपार्चितां सनत्कुमार संस्तुताम्।

सुरासुरेन्द्रवन्दिता यथार्थनिर्मलाद्भुताम्॥

अतर्क्यरोचिरूविजां विकार दोषवर्जिताम्।

मुमुक्षुभिर्विचिन्तितां विशेषतत्वमुचिताम्॥

नानालङ्कार भूषिताम् मृगेन्द्रवाहनाग्रजाम्।

सुशुध्दतत्वतोषणां त्रिवेदमार भूषणाम्॥

सुधार्मिकौपकारिणी सुरेन्द्र वैरिघातिनीम्।

शुभां पुष्पमालिनीं सुवर्णकल्पशाखिनीम्

तमोऽन्धकारयामिनीं शिवस्वभावकामिनीम्।

सहस्रसूर्यराजिकां धनज्जयोग्रकारिकाम्॥

सुशुध्द काल कन्दला सुभृडवृन्दमज्जुलाम्।

प्रजायिनी प्रजावति नमामि मातरम् सतीम्॥

स्वकर्मकारणे गतिं हरिप्रयाच पार्वतीम्।

अनन्तशक्ति कान्तिदां यशोअर्थभुक्तिमुक्तिदाम्॥

पुनः पुनर्जगद्धितां नमाम्यहम् सुरार्चिताम्।

जयेश्वरि त्रिलोचने प्रसीद देवी पाहिमाम्॥

स्कंदमाता का कवच

ऐं बीजालिंका देवी पदयुग्मधरापरा।

हृदयम् पातु सा देवी कार्तिकेययुता॥

श्री ह्रीं हुं ऐं देवी पर्वस्या पातु सर्वदा।

सर्वाङ्ग में सदा पातु स्कन्दमाता पुत्रप्रदा॥

वाणवाणामृते हुं फट् बीज समन्विता।

उत्तरस्या तथाग्ने च वारुणे नैॠतेअवतु॥

इन्द्राणी भैरवी चैवासिताङ्गी च संहारिणी।

सर्वदा पातु मां देवी चान्यान्यासु हि दिक्षु वै॥

मां स्कंदमाता की आरती

जय तेरी हो स्कन्द माता।

पांचवां नाम तुम्हारा आता॥

सबके मन की जानन हारी।

जग जननी सबकी महतारी॥

तेरी जोत जलाता रहूँ मैं।

हरदम तुझे ध्याता रहूँ मै॥

कई नामों से तुझे पुकारा।

मुझे एक है तेरा सहारा॥

कही पहाड़ों पर है डेरा।

कई शहरों में तेरा बसेरा॥

हर मन्दिर में तेरे नजारे।

गुण गाये तेरे भक्त प्यारे॥

भक्ति अपनी मुझे दिला दो।

शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥

इन्द्र आदि देवता मिल सारे।

करे पुकार तुम्हारे द्वारे॥

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आये।

तू ही खण्ड हाथ उठाये॥

दासों को सदा बचाने आयी।

भक्त की आस पुजाने आयी॥

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नवरात्रि का पांचवा दिन आज: मां स्कंदमाता का मंत्र, कवच, आरती, मुहूर्त