Navratri Day 3, नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा का मुहूर्त, मंत्र, रंग, भोग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Pooja Vidhi: 13 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है। मां के चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा करने से मन के साथ घर में भी शांति आती है और व्यक्ति के परिवार का कल्याण होता है।

Navratri Day 3 Time Shardiya Navratri 2026
नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा

Navratri Day 3 Time Shardiya Navratri 2026 Muhurat, शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन : इस साल शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि माता चंद्रघंटा को समर्पित है। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना करने का विधान है। दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप को शक्ति, दिव्य, तेजस्वी, साहस, शांति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को भय से मुक्ति और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करती हैं। मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 के दिन रात में 10:14 मिनट से तृतीया तिथि शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 13 अक्टूबर को रात 11:27 मिनट तक होगा। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा का मुहूर्त, स्वरूप, रंग, भोग, प्रिय पुष्प

Navratri Day 3, नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा का मुहूर्त, मंत्र, रंग, भोग

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने वाले श्रद्धालु जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि मां की आराधना से मन में आत्मविश्वास और सकारात्मक विचारों का संचार होता है।

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन का मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:41 से 05:31

प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:06 से 06:20

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:44 से दोपहर 12:30

विजयमुहूर्त: दोपहर 02:03 से 02:49

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:54 से 06:19

सायाह्न सन्ध्या: शाम 05:54 से 07:08

अमृत काल: शाम 04:14 से 05:57

निशिता मुहूर्त: रात 11:43 से 12:32 बजे, अक्टूबर 14

रवि योग: रात 01:43 बजे, अक्टूबर 14 से सुबह 06:21 बजे, अक्टूबर 14

मां चंद्रघंटा का कैसा है स्वरूप?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है। इसी कारण इन्हें मां चंद्रघंटा कहा जाता है। मां का वाहन सिंह है और उनका स्वरूप साहस, शक्ति तथा निडरता का प्रतीक माना जाता है। मां का यह स्वरूप धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा भी देता है।

पूजा-विधि

1- सुबह उठ स्नान कर मंदिर साफ करें

2- दुर्गा माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का गंगाजल से अभिषेक करें।

3- मैया को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी, सफेद और लाल पुष्प अर्पित करें।

4- सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक कर फल, फूल और तिलक लगाएं।

5- भोग चढ़ाएं।

6- धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं

7- दुर्गा सप्तशती, कथा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें

8 - माता की आरती करें।

9 - अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

चंद्रघंटा मां का पसंदीदा भोग- दूध की खीर, दूध से बनी मिठाई, फल

चंद्रघंटा मां का पसंदीदा रंग- लाल

चंद्रघंटा मां का पसंदीदा फूल- गुलाब और कमल

चंद्रघंटा मां का मंत्र

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा का मुहूर्त, मंत्र, रंग, भोग