नवरात्रि अष्टमी-नवमी कब है, जानें पूजा करने का आसान तरीका
Navratri ashtami navami kab hai shardiya navratri 2026 : शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व माना जाता है। इस साल अष्टमी व्रत की तिथि को लेकर काफी लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।

Shardiya Navratri ashtami navami kab hai, शारदीय नवरात्रि अष्टमी और नवमी : शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना को शक्ति, ज्ञान, तपस्या, साहस, करुणा और सिद्धि जैसे गुणों से भी जोड़ा जाता है। दुर्गा सप्तशती के मंत्र, कलश स्थापना और मां के जयकारों से गूंजने वाला शारदीय नवरात्र केवल नौ दिनों का धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति उपासना की प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। सदियों से आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तक चलने वाली इस साधना में भक्तजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व माना जाता है। इस साल अष्टमी व्रत की तिथि को लेकर काफी लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं इस शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि कब पड़ रही है और पूजा की विधि -
नवरात्रि अष्टमी- नवमी कब है, जानें पूजा करने का आसान तरीका
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रविवार को अष्टमी का व्रत रखा जाएगा और सोमवार के दिन व्रत का पारण किया जाएगा। मंगलवार को नवमी पूजा के सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। मिथिला पंचांग के अनुसार, तिथियों में फेरबदल के कारण इस साल अष्टमी व्रत 18 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। वहीं, 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह 8 बजकर 04 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। उदय तिथि मानते हुए मंगलवार के दिन नवमी पूजा के अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इस दिन हवन, कन्या पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए जाएंगे।
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर पूजा कैसे करें?
1- सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें
2- दुर्गा माता का गंगाजल से अभिषेक करें।
3- मैया को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी, सफेद और लाल पुष्प अर्पित करें।
4- सभी देवी- देवताओं का जलाभिषेक कर फल, फूल और तिलक लगाएं।
5- प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
6- घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं
7- दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें
8 - फिर पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रख माता की आरती करें।
9 - अंत में क्षमा प्रार्थना करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


