अगर 18 अक्टूबर को मना रहे हैं अष्टमी, तो ये हैं कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
share

18 October 2026 Kanya Pujan Timing: नवरात्रि में अष्टमी तिथि पर मां महागौरी के पूजन के साथ ही कन्या पूजन का भी विधान है। अगर आप 18 अक्टूबर को कन्या पूजन करने वाले हैं, तो जान लें शुभ मुहूर्त।

18 October 2026 Kanya Pujan muhurat
18 अक्टूबर 2026 कन्या पूजन मुहूर्त

18 अक्टूबर 2026 को कन्या पूजन मुहूर्त: नवरात्रि अब समापन की ओर है। इस बार सप्तमी तिथि में वृद्धि होने के कारण सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। कुछ लोगों का मानना है कि 18 अक्टूबर 2026 को अष्टमी व्रत रखना उचित रहेगा, जबकि कुछ अष्टमी और नवमी संयुक्त व्रत 19 अक्टूबर 2026 को उत्तम मान रहे हैं। नवरात्रि में सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि , अष्टमी तिथि पर मां महागौरी और नवमी तिथि पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने के साथ ही नवरात्रि में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए अष्टमी और नवमी तिथि सबसे उत्तम और शुभ फलदायी मानी गई हैं। मान्यता है कि अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है और जातक को मनवांछित फल मिलता है। अगर आप नवरात्रि में अष्टमी 18 अक्टूबर को मान रहे हैं, तो जान लें कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त।

18 अक्तूबर को अष्टमी तिथि की पूरे दिन विद्यमान:

पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि 18 अक्टूबर 2026, रविवार को अष्टमी व्रत सबसे उत्तम रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 08:28 बजे के बाद अष्टमी प्रारंभ हो जाएगी, जो कि 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 मिनट तक विद्यमान रहेगी। इस दिन सप्तमी तिथि समाप्त होने के पश्चात अष्टमी तिथि पूरे दिन चलेगी और रात में भी विद्यमान रहेगी। जिससे अष्टमी का पुण्यकाल प्राप्त होगा। इस दिन महानिशा पूजा और संधि पूजा का भी शुभ समय मिल रहा है।

18 अक्तूबर को कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त:

पंडित जी के अनुसार, जो लोग कन्या पूजन (कंजक) अष्टमी तिथि पर करते हैं, वे 18 अक्टूबर को विधिपूर्वक कर सकते हैं। हालांकि इस दिन सप्तमी तिथि सुबह 08:29 बजे तक रहेगी, इसलिए कन्या पूजन इसके बाद ही किया जा सकेगा। कन्या पूजन के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त:

शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 09:15 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक।

अमृत काल: सुबह 07:28 बजे से सुबह 09:16 बजे तक।

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:52 बजे से सुबह 05:40 बजे तक।

अष्टमी व्रत का पारण कब करें:

अष्टमी व्रत का पारण 19 अक्टूबर 2028, सोमवार को किया जाएगा। अष्टमी व्रत सूर्योदय से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक रखना उत्तम माना जाता है। लेकिन 19 अक्टूबर को अष्टमी तिथि का समापन सुबह 10:51 बजे होगा, इसलिए अष्टमी व्रत का पारण इसके बाद ही करना उत्तम रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगर 18 अक्टूबर को मना रहे हैं अष्टमी, तो ये हैं कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त