Navratri 7th Day Wishes: महासप्तमी की बधाई के लिए बेस्ट हैं ये 10 मैसेज, प्रसन्न होंगी मां कालरात्रि
Navratri Seven Day Wishes 2026: नवरात्रि का सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां दुर्गा का यह स्वरूप भले ही विकराल है लेकिन अपने भक्तों के लिए करुणा से भरा है। नवरात्रि के सप्तमी की इन चुनिंदा मैसेज से भेजें बधाई।

नवरात्रि के सातवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि की उपासना के लिए उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि दुष्टों का संहार करने वाली और अपने भक्तों पर कृपा बरसाने वाली देवी हैं। कहा जाता है कि मां की सच्चे मन से आराधना करने से साहस, आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्रि की सप्तमी तिथि को भक्त मां कालरात्रि की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। अपनों के लिए सप्तमी पर्व को खास बनाने के लिए लोग मां कालरात्रि की भक्ति से भरपूर संदेश भेजकर इस खास दिन की बधाई देते हैं। आप भी इन 10 बेस्ट मैसेज से भेज सकते हैं नवरात्रि के सप्तमी की बधाई।
1. मां कालरात्रि आपके जीवन से दूर करें अंधकार
आपके जीवन में आए सुख-समृद्धि की बहार
सप्तमी के पावन पर्व पर आपको मिले मां का आशीर्वाद
जीवन में आएं खुशियां अपार
शुभ सप्तमी।
2. सप्तमी का दिन आपके लिए खास हो,
मां दुर्गा का सदा आपके सिर पर हाथ हो।
हर सपना आपका साकार हो जाए,
जीवन में खुशियों की बहार हो जाए।
नवरात्रि सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं
3. मां के आशीर्वाद से चमके किस्मत
मां के दरबार में जो भी शीश झुकाता है,
उसके जीवन में खुशियों के दीप जलें
मां कालरात्रि आपकी हर मनोकामना पूरी करें।
4. हर संकट से रक्षा करें मां
मां की भक्ति में शक्ति का वास है,
उनके चरणों में हर दुख का नाश है।
सप्तमी पर मां का आशीर्वाद पाएं।
5. घर में आए खुशहाली
मां दुर्गा आपके घर में सुख बरसाएं,
हर मुश्किल को आपसे दूर भगाएं।
धन-धान्य से भरा रहे आपका संसार,
मां की कृपा मिले आपको बारंबार।
नवरात्रि सप्तमी की बधाई
6. मां कालरात्रि दें निर्भयता
मां कालरात्रि का आशीर्वाद मिले,
हर कदम पर खुशियों का संसार मिले।
डर और दुख आपसे दूर रहें,
सफलता के फूल जीवन में खिलते रहें।
जय मां कालरात्रि।
7. हर मनोकामना आपकी हो जाए पूरी
मां के चरणों में लगाते हैं अरदास,
सप्तमी पर मां का ऐसा वरदान मिले,
आपको जीवन में हर सुख और सम्मान मिले।
सप्तमी की हार्दिक बधाई।
8. जीवन में हो मंगल ही मंगल
मां की ज्योति से रोशन हो आपका संसार,
हर दिन आपके लिए खुशियों का त्योहार हो।
मां दुर्गा आपकी सदा रक्षा करें।
9. मां की भक्ति का रंग छाए
भक्ति का दीप दिल में जलाएं,
हर राह पर सफलता आपके कदम चूमे,
खुशियों से आपका जीवन झूमे।
कुछ ऐसा मनाएं महा सप्तमी का त्योहार।
10. मां दुर्गा करें कल्याण
सप्तमी का पावन दिन खुशियां लाए,
मां दुर्गा आपके सारे कष्ट मिटाएं।
परिवार में प्रेम और खुशहाली आए।
हैप्पी सप्तमी।

