Kanya Pujan Time: अगर नवरात्रि की सप्तमी तिथि को करने वाले हैं कन्या पूजन, तो ये हैं सबसे शुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Maha Saptami Kanya Pujan Vidhi: शारदीय नवरात्रि का सप्तमी को महासप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। कई लोग इस दिन देवी के पूजन के साथ ही कन्या पूजन भी करते हैं। जानें सप्तमी तिथि पर कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त।

saptami kanya pujan muhurat 2026
नवरात्रि की सप्तमी को किस समय करें कन्या पूजन?

नवरात्रि की सप्तमी को कन्या पूजन मुहूर्त और विधि: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करने से जीवन से अंधकार, भय, नकारात्मकता और बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में खुशियों का संचार होता है। सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की उपासना करने के साथ भक्त कन्या पूजन भी करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन करने से मां जगदंबा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर करुणा या कृपा बरसाती हैं। अगर आप सप्तमी को कन्या पूजन करने वाले हैं, तो जानें शुभ मुहूर्त और आसान विधि।

नवरात्रि का सप्तमी व्रत कब रखा जाएगा?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 16 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 6 बजे के आसपास से लग गई है और सप्तमी में वृद्धि होने के कारण यह 18 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 8 बजे तक विद्यमान रहेगी। सप्तमी तिथि सूर्योदय के साथ 17 अक्टूबर को उपलब्ध हो रही है, इसलिए इस दिन ही सप्तमी व्रत का मान्य रहेगा।

सप्तमी तिथि को कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त 2026:

17 अक्टूबर को कन्या पूजन के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मनवांछित फल मिलता है।

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:52 बजे से सुबह 05:40 बजे तक।

कन्या पूजन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 07:54 बजे से सुबह 09:20 बजे तक।

कन्या पूजन की सरल विधि:

1. सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को साफ करें।

2.अब मां दुर्गा के सामने दीपक जलाएं और रोली, अक्षत, फूल, फल और प्रसाद रखें।

3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को श्रद्धा पूर्वक आमंत्रित करें।

4. कई परिवारों में एक बालक को भी भैरव बाबा के प्रतीक के रूप में बैठाया जाता है।

5. कन्याओं के पैर धोएं, तिलक लगाएं, अक्षत और फूल अर्पित करें।

6. अब कन्याओं को श्रद्धा से हलवा, पूरी, काले चने और अन्य सात्विक भोजन परोसें।

7. अंत में कन्याओं को फल, मिठाई, दक्षिणा या कोई उपयोगी उपहार दें।

8. कन्याओं को घर से आदर पूर्वक विदा करें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।

इस समय न करें कन्या पूजन:

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ काल माना जाता है। मान्यता है कि इस समय किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। राहुकाल सुबह 9:20 बजे सुबह 10:46 बजे तक रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगर सप्तमी तिथि को करने वाले हैं कन्या पूजन, तो ये हैं सबसे शुभ मुहूर्त