Navratri 5th Day Wishes 2026: आज स्कंदमाता की कृपा से चमकेगी किस्मत, ये हैं बधाई के टॉप 15+ मैसेज
Navratri 5th day Wishes 2026: नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की कृपा पाने के लिए अति उत्तम माना जाता है। इस दिन भक्त देवी की पूजा करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई देते हैं।

Navratri 5th Day Wishes, नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं: आप को नवरात्रि के पांचवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस साल नवरात्रि का पांचवां दिन आज 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को है। नवरात्रि का पांचवां दिन देवी स्कंदमाता को समर्पित है। यह देवी मातृत्व, करुणा और ज्ञान का प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मनवांछित फल मिलता है। नवरात्रि के पांचवें दिन भक्त मां स्कंदमाता की पूजा करने के साथ ही अपनों को इस खास की बधाई भेजते हैं। आप भी इन 15+ चुनिंदा मैसेज से भेजें नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं।
1. नवरात्रि के पांचवें दिन
मां स्कंदमाता आपको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
आपका जीवन खुशियों से भर जाए।
2. मां स्कंदमाता की कृपा से
आपके और आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहे
आपकी पूरी हो जाएं सभी मनोकामनाएं।
हैप्पी नवरात्रि
3. मां स्कंदमाता का बना रहे आशीर्वाद
वे आपको हर बाधा और मुश्किल से बचाएं
आपके जीवन में आए खुशहाली
जय माता दी।
4. मां स्कंदमाता आपके मन को शांति
घर को खुशियों और जीवन को सफलता से भर दें।
पांचवें नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. मां की भक्ति में शक्ति है
मां के आशीर्वाद में सुख है
मां स्कंदमाता पूरी करें आपकी हर मनोकामना
शुभ पंचम नवरात्रि।
6. मां स्कंदमाता आपके जीवन में विश्वास, भरोसा और लाएं सफलता
आपका हर दिन बनाएं मंगलमय
जय माता दी।
7. मां स्कंदमाता की कृपा से घर में आए धन-धान्य
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
नवरात्रि की बधाई
8. मां की चौखट पर जो शीश झुकाता है
मां स्कंदमाता की कृपा से मनवांछित फल को पाता है
आपके जीवन में मां की कृपा हमेशा बनी रहे
हैप्पी नवरात्रि
9. भक्ति का दीप जलाएं
मां स्कंदमाता का आशीर्वाद पाएं
जीवन में बनी रहे सुख-शांति
आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाए
जय माता दी।
10. स्कंदमाता की ममता का सागर,
आप पर अपनी कृपा बरसाए।
पांचवें दिन की पूजा आपको मनवांछित फल प्रदान करे।
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं 2026
11. पांचवें दिन की आराधना से मिले
आपको संतान सुख और हर मुश्किल में सफलता
जय मां स्कंदमाता
12. मां स्कंदमाता आपके घर में सुख-समृद्धि लाएं,
परिवार में प्रेम बढ़ाएं और आपके जीवन को खुशियों से भर दें।
जय माता दी।
13. मां की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है।
जो भी मां के द्वार आता है,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
14. भक्ति का रंग चढ़े,
खुशियों का संसार सजे।
मां स्कंदमाता की कृपा से आपका हर दिन शुभ और मंगलमय बने।
15. मां की भक्ति में शक्ति है,
मां की कृपा में सुख है।
मां दुर्गा आपके जीवन को प्रेम,
विश्वास और खुशियों से भर दें।
शुभ नवरात्रि।
16. मां स्कंदमाता आपके घर को खुशियों का मंदिर बनाएं,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के नए द्वार खोलें।
नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं।

