Navratri 2026: कब है महाअष्टमी और महानवमी? जानें कन्या पूजन की सही तारीख

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शारदीय नवरात्रि 2026 में महाअष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएंगी। इस दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। अष्टमी और नवमी, दोनों तिथियों पर कन्या पूजन करने वाले श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।

When is Maha Ashtami and Maha Navami?
When is Maha Ashtami and Maha Navami?

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का विशेष महत्व है। इन दोनों दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार तिथियों के संयोग के कारण महाअष्टमी और महानवमी की पूजा 19 अक्टूबर को होगी। वहीं, 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में व्रत रखने वाले और कन्या पूजन की तैयारी करने वाले श्रद्धालुओं के लिए तिथियों की सही जानकारी जरूरी है।

कब है महाअष्टमी 2026?

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाअष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में विशेष पूजा की जाती है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं। वहीं, कुछ घरों में अष्टमी के दिन हवन और कन्या पूजन करने की परंपरा है। मां को हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

कब है महानवमी 2026?

शारदीय नवरात्रि की महानवमी भी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की पूजा से सुख-समृद्धि और सिद्धियों की प्राप्ति होती है। महानवमी पर कई श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत पूरा करते हैं। इस दिन हवन, पूजा और कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। हालांकि, व्रत खोलने की परंपरा परिवार और स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

अष्टमी और नवमी पर कब करें कन्या पूजन?

नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दौरान छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। उनके पैर धोए जाते हैं और उन्हें भोजन कराया जाता है। इसके बाद श्रद्धालु कन्याओं को उपहार और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। जो लोग अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं, वे भी 19 अक्टूबर को पूजा करेंगे और जो लोग नवमी पर पूजा करते हैं वो भी 19 अक्टूबर को ही पूजा करेंगे।

20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

शारदीय नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसे दशहरा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय को याद किया जाता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नवरात्रि: कब है महाअष्टमी और महानवमी? जानें कन्या पूजन की सही तारीख