Navratri 2026 Ashtami Navami: 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी एक साथ, इसी दिन होगा कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Navratri 2026 Ashtami Navami: शारदीय नवरात्रि में इस बार महाष्टमी और महानवमी दोनों 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को मनाई जाएंगी। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी शुरू होगी। 

Navratri 2026
Navratri 2026

Navratri 2026 Ashtami Navami: शारदीय नवरात्रि में इस बार अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर खास संयोग बन रहा है। दोनों तिथियां 19 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही हैं। ऐसे में नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन होने वाली पूजा एक ही दिन की जाएगी। इस दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। कन्या पूजन करने वाले भक्तों के लिए भी 19 अक्टूबर खास रहेगा। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को भोजन कराने की परंपरा है। ऐसे में भक्तों को पूजा की तैयारी से पहले तिथि और शुभ मुहूर्त की जानकारी होनी चाहिए।

कब शुरू होगी अष्टमी और नवमी तिथि?

पंचांग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। नवमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इस तरह 19 अक्टूबर को सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि रहेगी और सुबह 10:51 बजे के बाद नवमी लग जाएगी। इसी वजह से महाष्टमी और महानवमी दोनों की पूजा 19 अक्टूबर को की जाएगी।

अष्टमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन कन्या पूजन का भी खास महत्व है। उपलब्ध पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को कन्या पूजन के लिए सुबह 8 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक का शुभ समय बताया गया है। यह मुहूर्त अष्टमी तिथि के दौरान रहेगा। कन्या पूजन में छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनके पैर धोए जाते हैं। इसके बाद तिलक लगाकर हलवा, पूड़ी और चने का भोजन कराया जाता है। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा या उपहार दिए जाते हैं।

नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस बार नवमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। नवमी पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक बताया गया है। इस दिन कई घरों में हवन किया जाता है। पूजा के बाद कन्या पूजन और भोजन कराया जाता है। नवमी पर व्रत रखने वाले भक्त पूजा और हवन पूरा करने के बाद व्रत खोलते हैं।

संधि पूजा कब होगी?

अष्टमी और नवमी के बीच संधि पूजा की जाती है। इस बार संधि पूजा 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 27 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक होगी। यह 48 मिनट का समय है। इसमें अष्टमी के आखिरी 24 मिनट और नवमी के शुरुआती 24 मिनट शामिल होते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के चामुंडा स्वरूप की पूजा की जाती है।

दशहरा 20 अक्टूबर को

शारदीय नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरा मनाया जाएगा। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम की रावण पर जीत की याद में रावण दहन किया जाता है। कई जगह मां दुर्गा की पूजा के बाद विसर्जन भी होता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी एक साथ, इसी दिन होगा कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त