नवरात्रि में बन रहे हैं 2 खास योग, गजकेसरी और शश राजयोग से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस दौरान गजकेसरी राजयोग और शश राजयोग का प्रभाव रहने की बात कही जा रही है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इन योगों से मेष, वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को करियर, नौकरी, कारोबार और धन के मामलों में लाभ मिल सकता है।

Navratri
Navratri 2026

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा के साथ ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी खास रहने वाली है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दौरान गजकेसरी राजयोग और शश राजयोग का प्रभाव देखने को मिलेगा। इन दोनों योगों का असर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। नौकरी, कारोबार, धन और करियर से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं।

गजकेसरी राजयोग का प्रभाव

गजकेसरी राजयोग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे से केंद्र भाव में होते हैं। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, करियर और विस्तार का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इस योग का असर व्यक्ति के आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन पर देखने को मिल सकता है।

शश राजयोग भी रहेगा खास

शनि के मजबूत स्थिति में होने से शश राजयोग बनता है। ज्योतिष में शश राजयोग को पंच महापुरुष राजयोगों में शामिल किया गया है। इस योग के प्रभाव से नौकरी और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ तरक्की के मौके मिल सकते हैं। मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना रहती है और लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं।

इन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष राशि- नवरात्रि का समय मेष राशि वालों के लिए अच्छा रह सकता है। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार करने वालों को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए दोनों राजयोग शुभ साबित हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में भी फायदा मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए नवरात्रि का समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कारोबार में नई डील या नए काम की शुरुआत हो सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को करियर और कारोबार में फायदा मिल सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़नवरात्रि में बन रहे हैं 2 खास योग, गजकेसरी और शश राजयोग से चमकेगी किस्मत