11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 19 को अष्टमी-नवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा, जानें घटस्थापना का मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस बार दुर्गा अष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर को रहेंगी। वहीं, 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।

July 14 or 15 Gupt Navratri 2026 Ghatsthapana time kab hai Navratri Muhurat Durga Pooja
July 14 or 15 Gupt Navratri 2026

Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए इस साल पर्व की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। रविवार को प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ नवरात्रि शुरू होंगे। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों का पर्व रहेगा। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप घर में कलश स्थापना या नवरात्रि व्रत की तैयारी कर रहे हैं, तो तारीख और पूजा के मुहूर्त की जानकारी पहले से रख लें।

11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगी। इसी दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना होती है। भक्त घर और मंदिरों में पूजा-पाठ करते हैं। कई लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को घटस्थापना होगी। इसे कलश स्थापना भी कहा जाता है। घटस्थापना का सुबह का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक बताया गया है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और स्थानीय पंचांग के हिसाब से समय में अंतर हो सकता है। अपने शहर के अनुसार मुहूर्त की पुष्टि कर लें।

कब होगी अष्टमी और महानवमी

साल 2026 में दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों 19 अक्टूबर को रहेंगी। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है, जबकि नवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना होती है। कई घरों में इस दिन कन्या पूजन, हवन और विशेष पूजा की जाती है। पूजा का समय स्थानीय पंचांग के अनुसार तय करना बेहतर रहेगा।

20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। धार्मिक परंपरा में इस दिन को भगवान राम की रावण पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। देश के कई हिस्सों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। कई जगह रामलीला और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।

नवरात्रि 2026 की मुख्य तारीखें

- 11 अक्टूबर: घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा

- 12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

- 13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा की पूजा

- 14 अक्टूबर: मां कूष्मांडा की पूजा

- 15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता की पूजा

- 16 अक्टूबर: मां कात्यायनी की पूजा

- 17 अक्टूबर: मां कालरात्रि की पूजा

- 18 अक्टूबर: मां महागौरी की पूजा

- 19 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी और महानवमी

- 20 अक्टूबर: विजयादशमी यानी दशहरा

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 19 को अष्टमी-नवमी, 20 अक्टूबर को दशहरा