शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे मां दुर्गा के नौ दिन, जानें घटस्थापना से दशहरा तक पूरा कैलेंडर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी। इस दिन घटस्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा शुरू होगी। 18 अक्टूबर को महाअष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।

July 14 or 15 Gupt Navratri 2026 Ghatsthapana time kab hai Navratri Muhurat Durga Pooja
July 14 or 15 Gupt Navratri 2026

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार अक्टूबर में शुरू होगा। मां दुर्गा के भक्त पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और व्रत रखेंगे। 11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसी दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू की जाएगी। नवरात्रि के आखिरी दिन 19 अक्टूबर को महानवमी होगी और अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात करीब 9:19 बजे शुरू होगी। यह तिथि 11 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 11 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन माना जाएगा।

11 अक्टूबर को होगी घटस्थापना

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाली मां दुर्गा की पूजा शुरू होती है। कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त शहर और पंचांग के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए अपने स्थानीय पंचांग के अनुसार मुहूर्त देखना उचित रहेगा। कलश स्थापना के दौरान मिट्टी की वेदी पर जौ बोने की परंपरा है। इसके बाद कलश में जल भरकर उसके ऊपर आम या अशोक के पत्ते और नारियल रखा जाता है। पूजा के स्थान पर अखंड ज्योत जलाने की भी परंपरा है।

किस दिन किस देवी की पूजा होगी?

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार पूजा का क्रम इस प्रकार रहेगा।

  • 11 अक्टूबर- मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। इन्हें मां दुर्गा का पहला स्वरूप माना जाता है।

  • 12 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। भक्त इस दिन व्रत रखकर मां की आराधना करते हैं।

  • 13 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। मां के इस स्वरूप को साहस और शक्ति से जोड़कर देखा जाता है।

  • 14 अक्टूबर- मां कूष्मांडा

चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी।

  • 15 अक्टूबर- मां स्कंदमाता

पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी।

  • 16 अक्टूबर- मां कात्यायनी

छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना होगी।

  • 17 अक्टूबर- मां कालरात्रि

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी।

  • 18 अक्टूबर- मां महागौरी

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होगी। इस दिन कई जगह कन्या पूजन भी किया जाता है।

  • 19 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। इसी दिन महानवमी का पर्व मनाया जाएगा।

अष्टमी और नवमी कब है?

इस बार नवरात्रि की अष्टमी 18 अक्टूबर को रहेगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाएगी। कई घरों में अष्टमी के दिन कन्या पूजन और हवन किया जाता है। इसके अगले दिन 19 अक्टूबर को महानवमी होगी। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि व्रत रखने वाले कई भक्त इसी दिन कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण करते हैं। हालांकि व्रत पारण की परंपरा परिवार और क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकती है।

20 अक्टूबर को दशहरा

नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इसी दिन मां दुर्गा की पूजा के बाद कई स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करने की भी परंपरा है। हिंदू धर्म में विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। वहीं देवी परंपरा में महिषासुर पर मां दुर्गा की विजय से भी इस पर्व को जोड़ा जाता है।

नवरात्रि में क्या करें?

नवरात्रि के दौरान भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार मां दुर्गा की पूजा करते हैं। सुबह स्नान के बाद पूजा स्थल की सफाई कर दीपक जलाया जाता है। मां को फल, फूल और प्रसाद अर्पित किया जाता है।व्रत रखने वाले लोग अपनी क्षमता के अनुसार फलाहार करते हैं। कुछ लोग पूरे नौ दिन अनाज का सेवन नहीं करते, जबकि कई लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं।

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा या मां दुर्गा के मंत्रों का पाठ करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां की पूजा और भक्ति करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, जानें घटस्थापना से दशहरा तक पूरा कैलेंडर