19 या 20 मार्च चैत्र नवरात्रि कब है? जानें मुहूर्त, कलश स्थापना की डेट व मुहूर्त

Mar 10, 2026 01:30 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Navratra kab hai Chaitra Navratri 2026 Date : इस साल मार्च के महीने में चैत्र नवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि व्रत की शुरुआत होती है। इन नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी।

19 या 20 मार्च चैत्र नवरात्रि कब है? जानें मुहूर्त, कलश स्थापना की डेट व मुहूर्त

Navratra kab hai Chaitra Navratri 2026 Date चैत्र नवरात्रि 2026 : दुर्गा माता को नवरात्रि का पवन पर्व समर्पित है। शास्त्रों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि का काफी महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन दुर्गा देवी को समर्पित है। इन 9 दिनों में माता दुर्गा की आराधना की जाती है। हर साल में 2 बार नवरात्रि का पावन व्रत रखा जाता है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदी नववर्ष का शुभारंभ होता है। इस साल मार्च के महीने में चैत्र नवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि व्रत की शुरुआत होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि के दौरान इन नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। भक्त उपवास रखकर माता से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। ऐसी मान्यता है की नवरात्रि के दौरान दुर्गा माता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल में चार नवरात्रि आती है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की तिथि, मुहूर्त, और सवारी क्या रहेगी-

19 या 20 मार्च चैत्र नवरात्रि कब है? जानें मुहूर्त, कलश स्थापना की डेट व मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि में क्या रहेगी दुर्गा माता की सवारी?

हर बार नवरात्रि में देवी अलग-अलग वाहन पर आती हैं। चैत्र नवरात्रि में इस साल मां दुर्गा का आगमन डोली पर होगा। इस नवरात्रि मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी और विदाई हाथी पर होगी।

कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026?

इस साल की चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च शुक्रवार तक मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि पूजन शुरू हो जाएगी। मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा नवरात्रि के पहले दिन की जाएगी। चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ होगा। इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी।

क्या रहेगा चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त?

चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहा है। 19 मार्च गुरुवार को अमावस्या तिथि सुबह 6:40 तक रहेगी। इसलिए इसके बाद प्रतिपदा आरंभ होगी। इसलिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:41 लेकर सूर्यास्त से पूर्व तक रहेगा। 27 मार्च को रामनवमी होगी।

मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि का सृजन किया था। साथ ही इसी दिन विक्रमादित्य का राजतिलक हुआ था। इसलिए भी चैत्र नवरात्रि का महत्व काफी अधिक है। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन रामनवमी मनाई जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!