Nag Panchami Wishes 2026: नाग पंचमी की बधाई के लिए बेस्ट हैं ये 15 मैसेज, अपनों को करें शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nag Panchami Wishes 2026: आज 17 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह-सुबह अपनों को ये चुनिंदा मैसेज भेजकर नाग पंचमी की हार्दिक बधाई भेज सकते हैं। देखें नाग पंचमी के लिए बधाई संदेश।

nag panchami wishes 2026
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

Nag Panchami Wishes 2026: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026, सोमवार को है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता को पूजन करने से काल सर्प दोष और भय से मुक्ति मिलती है। इस साल नाग पंचमी पर शिव और साध्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होता है। शिव भक्त नाग पंचमी के दिन को खास बनाने के लिए पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपनों को चुनिंदा मैसेज भेजकर बधाई भी देते हैं। आप भी इन बेस्ट मैसेज से भेज सकते हैं नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान शिव हैं हमारा सहारा

नाग देवता हैं रक्षक

आपके जीवन में नहीं आए कोई संकट

खुशियों से भर जाए आपका जीवन

हैप्पी नाग पंचमी

2. धरती के रक्षक नाग देवता और देवों के देव महादेव को नमन

इस नाग पंचमी आपको मिले सुख-समृद्धि और मनवांछित फल

3. भगवान शिव के गले में जिनका वास है

ऊपर पर हमें पूरा विश्वास है

जीवन की हर बाधा हो जाएगी दूर

परिवार संग मनाएं नाग पंचमी पर्व

4. सावन में आया नाग पंचमी का त्योहार

भगवान शिव और नाग देवता कर दो सभी का बेड़ा पार

नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. महादेव का आभूषण हैं नाग देवता

भगवान विष्णु का सिंहासन हैं शेष नाग

अपने फन पर उठाई है जिन्होंने पृथ्वी

ऐसे नाग देवता को मेरा नमस्कार

6. भगवान शिव के गले का हैं हार

आपकी पूजा से पूरे हो जाते हैं सभी काज

देखो-देखो आया है नाग पंचमी का त्योहार

घर में आएं आपके खुशियां हजार

7. नाग देवता का आशीर्वाद

भोले बाबा की कृपा अपार

आपके जीवन में सदा बनी रहे

खुशियों की बहार

8. भगवान शिव और नाग देवता

आपके जीवन के हर भय और अंधकार को कर दें दूर

नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

9. सावन की पावन बेला

भगवान शिव का आशीर्वाद

देखो आया नाग पंचमी का त्योहार

10. हर दिन हो आपके लिए मंगलमय

हर काम हो आपके सफल

बना रहे भगवान शिव का आशीर्वाद

हर पल आपके साथ

11. नाग पंचमी के पावन पर्व पर आप पर और आपके परिवार पर भगवान शिव और नाग देवता की कृपा बनी रहे

बोलो- हर हर महादेव

12. आज है नाग पंचमी का त्योहार

दिल से दुआ है हमारी ये आज

खुश रहे आप और आपका परिवार

जीवन में आएं खुशियां हजार

13. नाग देवता करें आपकी रक्षा

आपके घर पर हो धन की बरसात

कुछ ऐसा मनाएं आप नाग पंचमी का त्योहार

14. हर हर महादेव

हर पल आपका नाम जपे

नाग पंचमी का आया त्योहार

शिव को करते नमन बारंबार,

भगवान शिव ही करेंगे आपका बेड़ा पार

15. सावन का महीना और नाग पंचमी का त्योहार

हर तरफ है छाई हरियाली और खुशहाली

दूध पिलाकर करें नाग देवता का सत्कार

आपके जीवन में आएं खुशियां अपार

हैप्पी नाग पंचमी 2026

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन बेस्ट 15 मैसेज से अपनों को भेजें नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं