

Nag Panchami Upay 2025: नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई, मंगलवार को है। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह दिन शिव कृपा पाने व कालसर्ष दोष से मुक्ति पाने के लिए उपयुक्त माना गया है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं। जानें नाग पंचमी पर धन लाभ के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए।
1. गन्ने का रस: नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिरता मिलती है। इसके अलावा शिवलिंग पर कच्चे दूध में चीनी मिलाकर अभिषेक करने से भी आर्थिक उन्नति मिलने की मान्यता है।
2. दही: शिवलिंग का दही से अभिषेक करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर दही से अभिषेक करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
3. शहद: भगवान शिव को शहद प्रिय है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
4. काले तिल: भगवान शिव को काले तिल अर्पित करने से आर्थिक उन्नति के साथ जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। शिव पूजन में काले तिल का विशेष महत्व माना गया है।
5. गाय का घी: भगवान शिव को घी प्रिय है। मान्यता है कि शिवलिंग पर गाय का घी अर्पित करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
6. मानसिक शांति के लिए चढ़ाएं गंगाजल: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है। मान्यता है कि शिवलिंग का जलाभिषेक करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान