मूलांक 2 राशिफल 24 जुलाई 2026: छोटी-छोटी बातें बढ़ा सकती हैं तनाव, धैर्य से लें हर फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मूलांक 2 राशिफल 24 जुलाई 2026: छोटी-छोटी बातें आज तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए हर फैसला धैर्य से लें। जानिए मूलांक 2 का आज का लव, करियर, धन और स्वास्थ्य राशिफल। चंद्र का असर मन को जल्दी छूता है, पहले स्थिति समझें फिर जवाब दें।

mulank 2 daily horoscope 24 july 2026
मूलांक 2 राशिफल 24 जुलाई 2026

24 जुलाई 2026 को मूलांक 2 वालों के लिए दिन संवेदनशील रहेगा। चंद्रमा का प्रभाव मन को जल्दी छूता है, इसलिए छोटी रुकावट भी बड़ी लग सकती है। आज के दिन अंक 6 की ऊर्जा घर और जिम्मेदारी की तरफ खींच रहा है, जबकि भाग्यांक 5 प्लान बदल सकता है। ऐसे में धैर्य रखना बहुत जरूरी है। पहले स्थिति समझें, फिर जवाब दें तो दिन संभल जाएगा।

मूलांक 2 का लव राशिफल

रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी। सामने वाले का लहजा थोड़ा बदला तो भी मन में बात बैठ सकती है। उम्मीद ज्यादा और जवाब धीमा मिले तो बेचैनी हो सकती है। परिवार को जोड़ने का भाव रहेगा, लेकिन छोटी बात लंबी खिंच सकती है। मन पढ़ने के बजाय साफ बात करें। किसी से यह उम्मीद ना रखें कि वह बिना कहे सब समझ लेगा। नरमी से बात रखेंगे तो दूरी कम होगी और रिश्ता हल्का रहेगा।

आज का पंचांग 24 जुलाई: सुबह 09.13 तक दशमी फिर लगेगी एकादशी, जानें देवशयनी एकादशी कब है?

मूलांक 2 का करियर राशिफल

काम में देरी, फाइल अटकना या सीनियर की सख्ती जैसी स्थिति बन सकती है। निराशा होना स्वाभाविक है, पर यह धैर्य की परीक्षा भी है। पढ़ाई करने वालों को मेहनत के मुकाबले नतीजा धीमा लग सकता है। अचानक बदलाव आ सकते हैं, इसलिए एक ही तरीके पर अड़े ना रहें। अगर सीधी राह बंद लगे, तो दूसरा रास्ता खोजें। बात लिखित रूप में साफ रखें। बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

मूलांक 1 राशिफल 24 जुलाई 2026: बातचीत से आज आपकी बनेगी अलग पहचान, इस गलती से बचें

मूलांक 2 का मनी राशिफल

पैसों को लेकर मन पर थोड़ा दबाव रह सकता है। छोटे-छोटे खर्च जुड़ने से टेंशन बढ़ सकती है। घर की जरूरतों पर ध्यान जाएगा, इसलिए सुविधा वाली खरीद का मन हो सकता है। जरूरी और गैर-जरूरी खर्च अलग करें। उधार या भुगतान की तारीख दोबारा देख लें। घर के छोटे खर्च को लिखकर चलें, वरना सिर्फ चिंता बढ़ेगी। सावधानी से बजट संभालें।

आज का राशिफल 24 जुलाई: नीच के चंद्रमा मकर समेत 6 राशियों की चमकाएंगे किस्मत, होगा धन लाभ

मूलांक 2 का हेल्थ राशिफल

मन का दबाव शरीर में भारीपन, आलस या पेट की गड़बड़ी के रूप में दिख सकता है। मूड का असर जल्दी पड़ता है। दिन में दो बार पांच मिनट शांत बैठना मदद करेगा। ठंडा और मीठा बार-बार खाने से बचें। मन भरा लगे तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से छोटी सी बात कह दें। आराम और हल्का खाना दिन को आसान बनाएगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सफेद, क्रीम, हल्का नीला

शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम

एलर्ट्स: अधिकार वाले व्यक्ति से तुनककर बात ना करें। घर के छोटे खर्च को नजरअंदाज ना करें। मन की नाराजगी को चुपचाप जमा ना होने दें।

आज की सलाह: भावनाओं से पहले स्थिति को पूरा समझकर जवाब दें।

Anita Baranwal

लेखक के बारे में

Anita Baranwal

अनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां

प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान

विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़मूलांक 2 राशिफल 24 जुलाई 2026: छोटी-छोटी बातें आज बढ़ा सकती हैं तनाव