मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 24 जुलाई से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें पंडित जी की सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mars Transit in Mrigashira Nakshatra 2026: 24 जुलाई को मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन का लाभ मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि को मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे? 

mrigashira nakshatra me mangal 24 july se 4 rashio ko dikhega sakaratmak badlav pandit ji upay

ज्योतिषीय दृष्टि से जुलाई का महीना बेहद ही खास है। इस महीने में मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और इसी वजह से इस गोचर को खास माना जा रहा है। 24 जुलाई के दिन मंगल अपने ही मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार कर्क, वृश्चिक, धनु और मेष राशि को इस नक्षत्र परिवर्तन का फायदा होगा। मंगल को साहस, एनर्जी और कॉन्फिडेंस का कारक माना जाता है। ऐसे में चारों राशियों को करियर और बिजनेस के साथ-साथ कई चीजों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इन राशियों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आएगा और इस दौरान क्या-क्या उपाय करने चाहिए?

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं तो इस गोचर का लाभ जरूर मिलेगा। काम करने के लिए अच्छी एनर्जी बनी रहेगी। इससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलते दिखेंगे। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस दौरान अच्छा बदलाव दिखेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बस गुस्सा कम करें।

कर्क राशि

इस नक्षत्र परिवर्तन का असर कर्क राशि की जिंदगी को सही दिशा देता दिखेगा। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। वहीं अगर कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वो रफ्तार पकड़ लेगी। मेहनत का फल मिलेगा और काम की सराहना भी होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नए शुरुआत के लिए ये समय सही होगा।

वृश्चिक राशि

ये गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और सीनियर्स से सराहना भी मिल सकती है। जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए नए संपर्क और नए काम मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिल सकती है। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोच सकारात्मक होगी।

धनु राशि

मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि को मेहनत का फल दिलाएगा। कई लोगों को नौकरी में नई या फिर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिन लोगों का बिजनेस रुका हुआ था उनका काम अब रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आएगा। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता दिखेगा। नए रास्ते खुलेंगे। अगर किसी नई योजना पर काम करने का मन बना रहे हैं तो समय साथ देगा। इस दौरान यात्रा के योग बन सकते हैं और नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है।

मंगल गोचर के दौरान करें ये उपाय

मंगल गोचर के समय मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। उन्हें चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं। इसके अलावा ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इस दौरान लाल मसूर की दाल, गुड़ या फिर तांबे का दान करना शुभ माना जाएगा। गुस्सा कम करें और किसी भी काम के लिए जल्दबाजी करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 24 जुलाई से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत