सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, दिनभर बनी रहती है नेगेटिव एनर्जी
कई बार हम बिना वजह थकान, चिड़चिड़ापन या काम में मन न लगने की शिकायत करते हैं। वास्तु के अनुसार इसकी एक बड़ी वजह सुबह की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं। दिन की शुरुआत अगर गलत तरीके से हो जाए, तो पूरा दिन बिगड़ा हुआ महसूस होता है।

कई बार हम बिना वजह थकान, चिड़चिड़ापन या काम में मन न लगने की शिकायत करते हैं। वास्तु के अनुसार इसकी एक बड़ी वजह सुबह की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं। दिन की शुरुआत अगर गलत तरीके से हो जाए, तो पूरा दिन बिगड़ा हुआ महसूस होता है। अगर आप चाहते हैं कि दिन अच्छा जाए, मन शांत रहे और काम में सफलता मिले, तो कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें। आइए जानते हैं, सुबह उठते ही कौनसी गलतियां नहीं करनी चाहिए-
उठते ही मोबाइल देखना- सुबह आंख खुलते ही मोबाइल उठाना वास्तु और मानसिक सेहत- दोनों के लिए ठीक नहीं माना जाता। इससे दिमाग पर अचानक दबाव पड़ता है और नेगेटिव सोच हावी हो सकती है। कोशिश करें कि उठते ही मोबाइल न देखें। कोशिश करें कि सुबह उठने के बाद कम से कम 15–20 मिनट तक मोबाइल से दूरी रखें, पानी पिएं और दिन की शुरुआत शांत मन से करें।
बिस्तर पर बैठे-बैठे ही दिन की चिंता करना- सुबह-सुबह पैसों, काम या रिश्तों की चिंता करना पूरे दिन की एनर्जी खराब कर देता है। वास्तु के अनुसार सुबह का समय सकारात्मक सोच के लिए होता है। उठते ही दो मिनट आंख बंद कर अच्छी बात सोचें।
बिना मुंह धोए कुछ खाना या चाय पीना: वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे दिनभर बेचैनी बनी रहती है। सुबह उठकर सबसे पहले मुंह धोना और पानी पीना बेहतर माना गया है।
बिना सूर्य दर्शन किए दिन की शुरुआत: वास्तु और शास्त्रों में सुबह सूर्य को देखना या नमस्कार करना शुभ माना गया है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और दिनभर आलस कम रहता है।
गुस्सा न करें: सुबह उठते ही गुस्सा करना या चिड़चिड़ापन दिखाना भी एक बड़ी गलती मानी जाती है। वास्तु और मानसिक शांति के हिसाब से माना जाता है कि सुबह का मूड पूरे दिन की दिशा तय करता है। अगर दिन की शुरुआत गुस्से या नाराजगी से हो जाए, तो काम बिगड़ते हैं और मन अशांत रहता है। कोशिश करें कि सुबह उठते ही गहरी सांस लें, मन को शांत रखें और किसी से उलझने से बचें। इससे दिन ज्यादा अच्छा और संतुलित महसूस होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


