Hindi Newsधर्म न्यूज़moonrise time 6 january 2026 rajasthan chand time chand kab niklega chauth chand time-jaipur ajmer bikaner jodhpur alwar
Moonrise time 2026 : जानें आज राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर समेत तमाम जिलों में कब निकलेगा चांद

Moonrise time 2026 : जानें आज राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर समेत तमाम जिलों में कब निकलेगा चांद

संक्षेप:

Moonrise time Rajasthan Aaj chand kitne baje niklega : आज राजस्थान में तिलकुटा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है।जानें आज राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर समेत तमाम जिलों में कब निकलेगा चांद 

Jan 06, 2026 02:36 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Moonrise time Rajasthan Aaj chand kitne baje niklega : आज 6 जनवरी 2026 को राजस्थान में तिलकुटा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। माघ कृष्णा चतुर्थीको संकष्ट चौथ का व्रत रखा जाता है। राजस्थान में तिलकुटा चौथ के नाम से जाना जाता है। इस व्रत में लोग सुबह स्नान कर उपवास का संकल्प लेकर व्रत करते हैं। यह व्रत माताएं संतान के लिए रखती हैं। अपने से बड़ी महिलाओं को भेंट कर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। मान्यता है कि आज के व्रत को रखने से संतान की दीर्घायु होती है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत पूरा माना जाता है। इस व्रत में सुबह से चन्द्रोदयकाल तक नियमपूर्वक रहना जरूर मानने होते है। मनको काबूमें रखे। चन्द्रोदय होने पर मिट्टीकी गणेशमूर्ति बनाकर उसे स्थापित करें। गणेशजीके साथ उनके आयुध और वाहन भी होने चाहिए। मूर्तिमें गणेशजी की स्थापना करके विधिपूर्वक उनका पूजन कंरें। इस प्रकार कल्याणकारी सकट चौथ व्रत का पालन करके मनुष्य धन-धान्य से सम्पन्न होता है। वह कभी कष्टमें नहीं पड़ता। माघ शुक्ला चतुर्थी को परम उत्तम गौरी व्रत किया जाता है। उस दिन योगिनी-गणों सहित गौरीजीकी पूजा करनी चाहिए। तिलकुटा चौथ पर महिलाएं तिल को गुड़ में मिलाकर कूट कर लड्डू बनाती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:Sakat Chauth Vrat Katha: आज सकट चौथ पर पढ़ें गणेश जी, देवरानी वाली पौराणिक कथा

यहां देखें राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, अलवर समेत तमाम जिलों में किस समय चांद निकलेगा

राजस्‍थान

जयपुर चांद टाइम-21:00 बजे

अलवर में चांद-: 20:58 बजे

अजमेर चांद समय-21:08 बजे

जोधपुर चांद समय-20:57 बजे

कोटा में चांद का समय- 21:09 बजे

अलवर में चांद निकलने का समय- 21:03 बजे

बीकानेर में चांद निकलने का समय- 21:02 बजे

जैसलमेर में चांद निकलने का समय- 21:068 बजे

उदयपुर में चांद निकलने का समय- 21: 19 बजे

चुरू में चांद निकलने का समय- 20:49 बजे

दौसा में चांद निकलने का समय- 21:05 बजे

टोंक में चांद निकलने का समय- 21:10 बजे

-

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!