2 अक्टूबर से 4 राशियों का बदलेगा समय, बुध की राशि में आ रहे चंद्रमा
Mithun Rashi mein chandrama gochar 2026: चंद्रमा हर दो दिन में अपनी राशि बदलते हैं। 2 अक्टूबर को चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर होगा। जानें मिथुन राशि में आकर चंद्रदेव किन राशियों को लाभ पहुंचाएंगे।

Moon Transit in Gemini 2 October 2026: मन और भावनाओं के कारक चंद्रमा 2 अक्टूबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और वाणी का कारक माना जाता है। जब चंद्रमा बुध की राशि या उसके प्रभाव में आता है, तो इसे बुद्धि और मन का मेल होता है। इस समय जातकों में निर्णय लेने की क्षमता तेज होती है। वाणी में मधुरता रहती है और भावनाओं को हाजिर करना आसान होता है। इस समय आर्थिक लाभ के योग बनते हैं और व्यापारिक सफलता प्राप्त होती है। मिथुन राशि के चंद्रमा अपने प्रभाव से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे, जबकि कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानें चंद्रमा के मिथुन गोचर से किन राशियों को लाभ और कौन-सी रहें सावधान।
किन राशियों को लाभ के संकेत?
पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब चंद्रमा बुध की राशि में आते हैं तो बुध की मित्र राशियों को मुख्य रूप से लाभ होता है, जबकि शत्रु राशियों को सावधानी बरतनी होती है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को चंद्र गोचर से व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। बातचीत में सुधार होगा। संवाद शैली बेहतर होगी। इस समय आप अपने दिल की बात कहने में सफल हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। बातचीत से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। वित्तीय मामलों में सुधार के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रुकी हुई योजनाएं रफ्तार पकड़ सकती हैं। कुटुंबों में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ उठा सकते हैं। अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो समय अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसों की प्राप्ति होगी। वाणी में मधुरता आएगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।
मकर राशि:
व्यापारिक सौदों में लाभ होगा। मकर राशि वालों को करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और बचत में जोर देंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय करने वालों को विस्तार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
ये राशियां रहें सतर्क:
मिथुन राशि:
मिथुन राशि में चंद्र गोचर से मेष राशि को थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। इस समय भावुकता में आकर कोई फैसला नहीं लें। धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें। खर्च की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है।
धनु राशि:
धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह है। इस समय कार्यक्षेत्र में गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। बेकार के खर्चों और मानसिक अशांति से बचने की कोशिश करें।


